Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं लोकसभा सांसद हेमा मालिनी से की शिष्टाचार भेंट>>“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल>>आंखों में जलन-खुजली से परेशान हैं? जानिए कारण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात>>महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार- रेखा आर्या>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित>>ईरान का नया दांव: अमेरिका से वार्ता के लिए तीन-चरणीय फॉर्मूला पेश>>‘स्पाइडर नोयर’ का ट्रेलर रिलीज, 27 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी सीरीज>>देहरादून में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 38 डिग्री के पार>>28 अप्रैल को मशाल जुलूस निकालेगी भाजपा>>127 इन्फैंट्री बटालियन (इकोलॉजिकल), गढ़वाल राइफल्स को मिला मुख्यमंत्री प्रशंसा सम्मान>>बदलते मौसम में बुखार को न लें हल्के में, मलेरिया का हो सकता है संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स से की फोन पर बात, दी शुभकामनाएं>>विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं>>इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज>>मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि>>उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल>>‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख रुपये>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 
उत्तराखण्डदेहरादून

रायपुर स्थित थानों रोड पर बाइक स्टंट करती युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 10 जून 2023, देहरादून। रायपुर स्थित थानों रोड पर एक युवती बाइक पर स्टंट करती हुई नजर आई। वीडियो में युवती खतरनाक तरीके से दोनों हाथ छोड़कर और बिना हेलमेट बाइक चला रही थी। वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने पर रायपुर थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए बाइक सीज कर दी है। जबकि युवती ने माफी मांगते हुए अब दूसरों को ऐसा न करने की अपील की है।

थानाध्यक्ष कुंदन राम ने बताया कि इंस्टाग्राम पर एक वीडियो प्रसारित हो रहा था, जिसमें एक युवती थानो रोड पर बिना हेलमेट और एक गाने पर रील बनाते हुए बाइक दौड़ा रही थी। इससे न सिर्फ उसकी बल्कि वहां से गुजरने वालों की जिंदगी को भी खतरा हो सकता था।

पुलिस ने जब बाइक का नंबर तलाशा तो वह ऊधमसिंहनगर के एक युवक की निकली। जब बाइक के बारे में पता किया तो जानकारी मिली कि बाइक सत्यम नाम के युवक के पास है, जो कि जोगीवाला क्षेत्र में रहता है। पुलिस ने सत्यम के बारे में जानकारी जुटाई तो उसने बताया कि बाइक पर रील पूजा निवासी गंगोली हाट पिथौरागढ ने बनाई।

शुक्रवार को पुलिस ने उसे रायपुर थाने बुलाया और बाइक सीज़ कर दी। इसके अलावा चालक के ड्राइविंग लाइसेंस को निलंबित करने के लिए रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी। चौकी प्रभारी मालदेवता राजीव धारीवाल ने बताया कि युवती ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में इस प्रकार की गलती न करने की बात कही है।

युवती ने स्टंट करते हुए वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर अपलोड किया था

यातायात पुलिस ने तीन दिन पहले एक युवती को पकड़ा था। युवती का एक वीडियो सौडा सरोली से थानो जाने वाली रोड पर बाइक पर स्टंट करते हुए प्रसारित हो रहा था। युवती ने स्टंट करते हुए वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर अपलोड किया था। वीडियो पुलिस तक पहुंचा तो नंबर प्लेट के आधार पर पुलिस बाइक मालिक तक पहुंची और फिर युवती तक। पुलिस ने युवती और बाइक मालिक से माफी मंगवाई और बाइक को सीज कर दिया।

स्टंटबाजों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है रायपुर थाना पुलिस

रायपुर थाना पुलिस ने स्टंटबाजों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 10 वाहनों को सीज कर दिया। सभी चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने के लिए रिपोर्ट भेजी है। वहीं, 15 वाहनों के चालान भी काटे। थानाध्यक्ष कुंदन राम ने बताया कि शुक्रवार को मालदेवता क्षेत्र में अभियान चलाकर बाइक स्टंट, रैश ड्राइविंग और यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इस दौरान तेज गति से रैश ड्राइविंग करने वाले चार डंपर, एक कार, एक पिकअप और एक स्कूटी को सीज किया। इसके अलावा तीन बाइक को रैश ड्राइविंग व स्टंट करने पर सीज कर दिया। सभी चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस को कब्जे में लेकर निलंबित के लिए भेजा गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!