Breaking News :
>>जलकुर नदी और झील में महिला की तलाश, SDRF का सघन सर्च अभियान जारी>>टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, लापता दो लोगों की तलाश जारी>>रुद्रप्रयाग में आपदा प्रबंधन की समीक्षा, बंद सड़कों को जल्द खोलने के निर्देश>>मानदेय बढ़ाने की तैयारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जल्द मिलेगा तोहफा: रेखा आर्या>>हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश>>श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अर्पित की श्रद्धांजलि>>उपनल के नवनिर्मित कार्यालय भवन का सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन, पूर्व सैनिकों और युवाओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि>>चोरगलिया में मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्याएं, 9.93 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सेतु का किया लोकार्पण>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प
उत्तराखण्डक्राइमदेहरादून

मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न जनपदों में लव जिहाद की घटनाओं पर अपनाया सख्त रुख

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 10 जून 2023, देहरादून। उत्तरकाशी, चमोली, देहरादून समेत विभिन्न जिलों में लव जिहाद की घटनाओं पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड कोई सॉफ्ट टारगेट नहीं है, यहां लव जिहाद जैसी गतिविधियां नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने शुक्रवार को गृह और पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की और लव जिहाद की घटनाओं पर रिपोर्ट मांगी।

मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक को सत्यापन अभियान को कड़ाई और तेजी के साथ चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह अभियान समय-समय पर जारी रहे और यदि कोई संदिग्ध पकड़ में आए तो उसकी जांच करके सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पिछले दो-तीन महीनों में लव जिहाद की घटनाएं बढ़ी हैं।

इसकी वजह के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा, धर्मांतरण कानून लाने के बाद ऐसे मामलों में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले कुछ वर्षों में जनसांख्यिकीय बदलाव हुआ है। राज्य में किसी भी तरह के संदिग्ध लोगों को आने से रोकने के लिए पुलिस को सत्यापन अभियान दोबारा चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि लव जिहाद सरीखे मामलों में किसी भी प्रकार की ढ़ील नहीं दी जाए और सख्त कार्रवाई हो।

सरकार सख्ती से काम करेगी और ऐसी घटनाओं को आगे नहीं बढ़ने देगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि लव जिहाद जैसे मामलों को लेकर राज्य के लोगों में जागरूकता बढ़ी है। यह देखने में आया जिन परिवारों में ऐसी घटनाएं हुईं, उन्होंने आगे आकर इसका प्रतिकार करना शुरू किया। सरकार सख्ती से काम करेगी और ऐसी घटनाओं को आगे नहीं बढ़ने देगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण बेहद गंभीर विषय है। कुछ लोग भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। हम बार-बार कह चुके हैं कि लंबे समय से काबिज पुरानी बसावटों, खत्तों आदि को नियमित करने के लिए कैबिनेट की एक कमेटी बनाई गई है। लेकिन जिनके कारण डेमोग्राफी बदली है और कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हुई है, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। सरकारी भूमि को प्रतीक स्थल के नाम पर कब्जाने का खेल नहीं चलेगा।

उत्तराखंड में लोग भाईचारे से रहते हैं। लेकिन इसका अर्थ यह नहीं कि यहां लव जिहाद जैसी गतिविधियां होंगी। ऐसे मामलों में सरकार बेहद सख्ती से कार्रवाई करेगी। संदिग्धों को अब हर प्रकार की जांच से गुजरना होगा।

कुछ लोग योजनाबद्ध ढंग से ऐसा एजेंडा चला रहे हैं। उत्तराखंड की धरती पर ऐसी घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण हैं। बच्चों को वीडियो गेम के माध्यम से धर्मांतरण के मामले भी सामने आ रहे हैं। ऐसा देश भर में हो रहा है और इससे उत्तराखंड भी अछूता नहीं है। लैंड जिहाद के खिलाफ मुख्यमंत्री ने हिम्मत दिखाई। मुझे लगता है कि उससे घबराकर ऐसी घटनाएं हो रही हैं। सुनियोजित साजिश के तहत ऐसा किया जा रहा है। देवभूमि में लव जिहाद को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार सख्त कदम उठाएगी

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!