Breaking News :
>>जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी, केक काटकर साझा कीं खुशियां>>iPhone Duo भारत में इतना महंगा क्यों? अमेरिका के मुकाबले कीमत 63% तक ज्यादा>>‘हनुमान अंश’ की साउथ में एंट्री, 18 सितंबर को आंध्र प्रदेश-तेलंगाना में रिलीज होगी फिल्म>>ED की बड़ी कार्रवाई: कोलकाता-इंदौर में अमृत ग्रुप से जुड़े 17 ठिकानों पर छापेमारी>>रुद्रप्रयाग पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, होटल-ढाबों में शराब पीने-पिलाने वालों पर सख्त कार्यवाही>>हाथ-पैर और मुंह पर दाने, तेज बुखार… उत्तरकाशी में 8 बच्चों में कॉक्ससैकी वायरस की पुष्टि>>सहसपुर में 2,500 महिलाओं को मिला रोजगार का नया मंच, सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ>>उत्तराखंड की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन>>विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती, पीड़ित परिवारों से मिले सांसद; बोले- जांच में दोषी पाए गए लोगों को बख्शा नहीं जाएगा>>50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन चालक, SDRF ने किया सुरक्षित रेस्क्यू>>मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल>>17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’>>जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम>>उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा
उत्तराखण्ड

पीआरडी के जवानों को नए साल से पहले सौगात, मंत्री रेखा आर्या ने जवानों की अधिकतम आयु 50 से बढ़ाकर 60 वर्ष करने की घोषणा की

देहरादून :  प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों को नए साल से पहले सौगात देते हुए विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने सेवा के लिए जवानों की अधिकतम आयु 50 से बढ़ाकर 60 वर्ष करने की घोषणा की है।

कैबिनेट मंत्री ने यह भी कहा कि पीआरडी कल्याण कोष को 50 लाख से बढ़ाकर 10 करोड़ रुपये करने का प्रविधान किया जा रहा है, जिससे आपात स्थिति में जवानों की मदद की जा सके।

इसके अलावा भी मंत्री ने पीआरडी जवानों के लिए कई घोषणाएं कीं। अवसर था, पीआरडी के प्रथम स्थापना दिवस का। जिसको लेकर रविवार को तपोवन में प्रांतीय रक्षक दल एवं युवा कल्याण निदेशालय के मैदान में समारोह का आयोजन किया गया।

बलिदान हुए जवानों के स्वजन को सहायता राशि वितरित की

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं प्रांतीय रक्षक दल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने कोरोनाकाल में बलिदान हुए पीआरडी जवानों के स्वजन को सहायता राशि वितरित की। इससे पहले पीआरडी जवानों ने रैतिक परेड की, मंत्री रेखा आर्या ने जिसका निरीक्षण किया।

इसके बाद पीआरडी जवानों को संबोधित करते हुए मंत्री आर्या ने कहा कि सरकार पीआरडी जवानों को सशक्त करने वाले निर्णय ले रही है।

जवानों के मानदेय में परिवर्तन हुआ है और अब उनको सम्मानित धनराशि मिल रही है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में दल के अगले स्थापना दिवस तक दुर्घटनाओं में बलिदान होने वाले जवानों के परिवार के लिए मृतक आश्रित कोटे में भर्ती का प्रविधान किया जाएगा।

मंत्री ने पीआरडी जवानों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने कोरोनाकाल, आपदा, चार धाम यात्रा आदि में बेहतरीन कार्य किया। पीरआरडी जवान उत्तराखंड के अलावा पड़ोसी प्रदेशों में भी चुनाव के समय शांति व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी बखूबी निभाते हैं।

इस अवसर पर रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ, विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, निदेशक युवा कल्याण जितेंद्र सोनकर सहित कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

भर्ती में महिलाओं के लिए होगा 30 प्रतिशत कोटा

समारोह में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि दल में मातृशक्ति की संख्या बढ़ाई जाएगी। इसके लिए पीआरडी की भर्ती में न्यूनतम 30 प्रतिशत महिला कोटा निर्धारित किया जाएगा। इसके अलावा महिला जवानों के लिए प्रसूता अवकाश की अनुमन्यता भी सुनिश्चित की जा रही है।

अभी प्रदेश में कुल 9300 पीआरडी जवान हैं। इसमें महिला जवानों की संख्या लगभग 600 है। मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार पीआरडी जवानों को वर्षभर में 300 दिन का रोजगार प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!