Breaking News :
>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक
उत्तर-प्रदेश

सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ आज गांधीनगर में भाजपा की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे सम्मिलित

लखनऊ,  सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ आज गुजरात के गांधीनगर में भाजपा की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित होंगे। यूपी व‍िधानसभा चुनाव की तरह गुजरात व‍िधानसभा चुनाव में अबतक की सबसे प्रचंड जीत के बाद भाजपा सरकार भव्‍य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन कर रही है। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी, अम‍ित शाह सह‍ित कई प्रदेशों के मुख्‍यमंत्री शाम‍िल होंगे।

गुजरात विधानसभा चुनाव में रहा योगी का जबर्दस्त स्ट्राइक रेट

मैनपुरी लोकसभा तथा रामपुर व खतौली विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव तथा निकाय चुनाव की तैयारियों की व्यस्तता के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से गुजरात विधानसभा में किये गए ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार ने अपना रंग दिखाया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुआई में हुए प्रचार की बदौलत भाजपा वहां 182 में से 157 सीटें जीतने में सफल रही तो गुजरात चुनाव में योगी का स्ट्राइक रेट भी 80 प्रतिशत रहा।

गुजरात विधानसभा चुनाव में योगी ने सात द‍िन में की थीं 25 सभाएं

योगी ने गुजरात विधानसभा चुनाव में सात दिनों में मोरबी, भरुच, सूरत, छोटा उदयपुर, खेड़ा, द्वारिका, कच्छ, सोमनाथ, भावनगर, अमरेली, महीसागर, आणंद, वडोदरा, पंचमहल, अरावली, बनासकांठा, पोरबंदर और अहमदाबाद जिलों के 25 विधानसभा क्षेत्रों में 22 जनसभाएं और तीन रोड शो किए। योगी ने जिन 25 विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार किया, उनमें से भाजपा 20 जीतने में कामयाब रही।

ड‍िप्‍टी सीएम और मंत्र‍ियों ने 64 विधानसभा क्षेत्रों में डाला था डेरा

गुजरात विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ योगी की सर्वाधिक मांग थी। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य डा.लक्ष्मीकांत वाजपेयी, पूर्व उप मुख्यमंत्री डा.दिनेश शर्मा, पूर्व मंत्री सुरेश राणा द्वारिका ने भी गुजरात में भाजपा के लिए प्रचार कर जनसमर्थन जुटाया। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश पाल और प्रदेश मंत्री शंकर गिरि के नेतृत्व में प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं के 162 सदस्यीय दल ने गुजरात के 16 जिलों के 64 विधानसभा क्षेत्रों में प्रवास कर पार्टी की जीत के लिए दिन-रात एक किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!