Breaking News :
>>जलकुर नदी और झील में महिला की तलाश, SDRF का सघन सर्च अभियान जारी>>टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, लापता दो लोगों की तलाश जारी>>रुद्रप्रयाग में आपदा प्रबंधन की समीक्षा, बंद सड़कों को जल्द खोलने के निर्देश>>मानदेय बढ़ाने की तैयारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जल्द मिलेगा तोहफा: रेखा आर्या>>हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश>>श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अर्पित की श्रद्धांजलि>>उपनल के नवनिर्मित कार्यालय भवन का सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन, पूर्व सैनिकों और युवाओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि>>चोरगलिया में मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्याएं, 9.93 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सेतु का किया लोकार्पण>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प
स्वास्थ

सर्दियों में घरेलू नुस्खों को अपनाकर पाएं बेदाग त्वचा

सर्दियों का मौसम जहां खानपान के लिहाज से बेस्ट माना जाता है वहीं स्किन और बालों के लिए खराब। इस मौसम में स्किन से लेकर बालों तक को एक्स्ट्रा केयर की जरूरत होती है। पर्याप्त नमी काफी हद तक इस परेशानी को दूर कर सकती है लेकिन सिर्फ इतना ही काफी नहीं होता। मौसम में खूबसूरती को बनाए रखने के साथ निखरी और बेदाग त्वचा के लिए क्या उपाय करें, इसकी भी जानकारी जरूरी है। तो आइए जानते हैं इनके बारे में…

ऐसे मिटाएं झुर्रियां 

स्किन से जुड़ी ज्यादातर परेशानियों को आप ऐलोवेरा की मदद से कर सकते हैं दूर। बढ़ती उम्र के साथ होने वाली झुर्रियों की समस्या को दूर करने के लिए ऐलोवेरा की छिलके को हटाकर उसके अंदर का गूदा निकाल लें। अब इससे चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें। 10 मिनट बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें। रोजाना ऐसा करने से चेहरे की झुर्रियां तो दूर होंगी ही साथ ही कील-मुहांसों की समस्या भी दूर होगी।

खिली-खिली रहेगी त्वचा

सर्दियों में स्किन को एक्स्ट्रा केयर की जरूरत होती है। सर्द हवाएं त्वचा की नमी छीन लेती हैं। जिससे वो रूखी और बेजान नजर आती है। तो बेदाग और निखरी त्वचा के लिए 4 बूंद नींबू का रस लेकर उसमें 1 टीस्पून अनार का रस, 1 टीस्पून संतरे का रस, 1 टीस्पून शहद, 1 टीस्पून जैतून के तेल को 1/2 कप बर्फ के पानी में मिलाएं। अब इसमें मलमल के साफ कपड़ा भिगोएं और उससे पूरे चेहरे को कवर कर लें। 15 मिनट बाद कपड़ा हटा लें और हल्के गरम पानी के छींटें मुंह पर मारकर मॉइश्चराइजर क्रीम लगा लें। हफ्ते में एक बार के इस्तेमाल के बाद ही आपको फर्क नजर आने लगेगा।

खूबसूरती बढ़ने के साथ ही रहेगी बरकरार  

संतरा सेहत और सौंदर्य दोनों के लिए बहुत फायदेमंद है। संतरा खाने के बाद अगर आप इसके छिलके फेंक देती हैं तो आपका बताना चाहेंगे कि इसके छिलके सौंदर्य निखारने का काम करते हैं। छिलकों को धूप में अच्छी तरह सुखा लें और उन्हें मिक्सर में पीस कर बारीक पाउडर बना लें। इस पाउडर को दूध में मिला कर चेहरे पर लगाएं और आधे घंटे के लिए छोड़ दें। फिर ठंडे पानी से चेहरा साफ कर लें। नेचुरल ग्लो के साथ बेदाग खूबसूरती के लिए बेस्ट है ये घरेलू नुस्खा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!