Breaking News :
>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित
ताज़ा खबरेंदेश

गर्व, गम व गुस्से के बीच नम आँखों से शहीद हुए सेना के कर्नल समेत बीस जवानों को दी अंतिम विदाई/श्रद्धांजलि

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 जून 2020, गुरुवार। पूर्वी लद्दाख की गलवन घाटी में चीन की सेना के साथ खूनी झड़प में 20 जवानों की शहादत पर देशभर में गुस्से का माहौल है। जवानों के अंतिम दर्शन के लिए हजारो लोगों की भीड़ जुटी हुई है। इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को भरोसा देते हुए चीन को आगाह किया कि चाहे कोई भी हालात हो भारत अपनी हर इंच जमीन की रक्षा करेगा। भारत को उकसाने पर हर हाल में चीन को निर्णायक जवाब भी दिया जाएगा। गलवन घाटी में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि जवानों का यह बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।

चीन के मंसूबों को नाकाम करते हुए शहीद हुए सेना के कर्नल समेत बीस जवानों को बुधवार को लेह के सेना अस्पताल में श्रद्धांजलि दी गई। गम और गुस्से के बीच 14 कोर के अधिकारियों के साथ सैनिकों ने नम आंखों से शहीद हुए अपने साथियों को अंतिम विदाई दी।

 भारत चीन सीमा तनाव के तजा अपडेट:

  • बिहार रेजिमेंट के कमांडिंग ऑफिसर शहीद कर्नल संतोष बाबू के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए ले जाए जाया जा रहा है।
  • पटियाला में नायब सूबेदार मनदीप सिंह के परिवार और दोस्तों का कहना है, ‘मनदीप सिंह एक बहादुर सैनिक थे, जिन्होंने गलवन घाटी में चीन के साथ झड़प में अपनी जान गंवा दी; इस नुकसान की कभी भरपाई नहीं की जा सकती। हमें उन पर गर्व है’।
  • 16वीं बिहार रेजिमेंट के कमांडिंग ऑफिसर शहीद कर्नल संतोष बाबू को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जा रहा है, जिन्होंने गलवन घाटी में संघर्ष के दौरान अपनी जान गंवा दी थी।
एम्बेडेड वीडियो
  • हवलदार सुनील कुमार के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा है। उनको विदाई देने के लिए लोगों की भारी भीड़ मौजूद है।
  • गुरदासपुर में नायब सूबेदार सतनाम सिंह के घर में गम का माहौल है। गालवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ झड़प में सतनाम सिंह शहीद हुए थे।
  • 16वीं बिहार रेजिमेंट के कमांडिंग ऑफिसर शहीद कर्नल संतोष बाबू के अंतिम दर्शन के लिए तलेंगाना में उनके घर पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए है। गालवान घाटी में चीन के साथ हुए हिंसक संघर्ष में कमांडिंग ऑफिसर समेत 20 जवान शहीद हुए थे।
  • 16वीं बिहार रेजिमेंट के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल संतोष बाबू का पार्थिव शरीर तेलंगाना के सूर्यपेट में उनके आवास पर लाया गया। चीन के साथ हिंसक झड़प में संतोष बाबू शहीद हो गए थे।

बता दें कि वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर सोमवार को दोनों देशों की सेनाओं के बीच खूनी संघर्ष हुआ था। चीनी सैनिकों ने सोची-समझी रणनीति के तहत भारतीय सैनिकों पर पथराव के साथ ही रॉड से हमलेा किया। इस दौरान एक कमांडिग अफसर समेत भारत में 20 जवान शहीद हो गए। वहीं, इस झड़प में चीन को भी भारी नुकसान उठाना पड़ा है। चीन कै सैन्य यूनिट के कमांडिग अफसर समेत 40 सैनिकों को भारतीय जवनों ने ढ़ेर कर दिया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!