Breaking News :
>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित
देश

पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन : जम्मू कश्मीर में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 जून 2020, गुरुवार। पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। संघर्षविराम का उल्लंघन कर आतंकियों को घुसपैठ कराने की नापाक कोशिशें कर रहा है। जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। कश्मीर जोन पुलिस के अनुसार अवंतीपोरा में पंपोर इलाके के मिज मुठभेड़ में अब तक एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया। ऑपरेशन जारी है।

पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। संघर्ष विराम का उल्लंघन कर आतंकियों को घुसपैठ कराने की नापाक कोशिशें कर रहा है। इसी क्रम में बांदीपोरा जिले के कोनन गांव में सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान शुरू किया। इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना है। इसी को देखते हुए सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने यह अभियान शुरू किया था। समाचार एजेंसी  के अनुसार मुठभेड़ अवंतीपोरा के पंपोर इलाके के मीज में हो रही है। सुरक्षाबल जवाब दे रहे हैं।

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में गुरुवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष जानकारी प्राप्त करने के बाद दक्षिण कश्मीर के पुलवामा के पंपोरी इलाके में सेना द्वारा सुबह में एक तलाशी अभियान शुरू किया गया। उन्होंने कहा कि अभियान एक मुठभेड़ में बदल गया जब आतंकवादियों ने तलाशी अभियान कर रहे जवान पर पहले गोलीबारी की। गोलाबारी चल रही है और आगे के विवरणों की प्रतीक्षा की जा रही है।

बारूदी सुंरग में विस्फोट से जवान घायल

जम्मू जिले के अखनूर इलाके के प्लांवाला में बुधवार को नियंत्रण रेखा के पास बारूदी सुरंग विस्फोट में सेना का एक जवान घायल हो गया। सैन्य सूत्रों के अनुसार अपने इलाके में बिछाई गई यह बारूदी सुरंग बारिश के कारण अपनी जगह से खिसक गई थी। ऐसे में छन्नी दवानो इलाके में पेट्रोलिंग के दौरान जवान का पैर इस पर पड़ गया और इसमें विस्फोट हो गया। चाायल सेना की पहचान सेना की असम रेजीमेंट के जवान गोललमोन के रूप में हुई है। उसका दायां पैर जख्मी हुआ है। उसे एयरलिफ्ट कर ऊधमपुर में सेना के कमान अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आइजीपी का दावा दक्षिण कश्मीर में आतंकियों का लगभग सफाया

आइजीपी कश्मीर विजय कुमार ने दक्षिण कश्मीर में आतंकियों के लगभग सफाए का दावा करते हुए कहा कि अब हम उत्तरी कश्मीर को आतंकवाद मुक्त बनाने के लिए विशेष अभियान चलाएंगे। उन्होंने कहा कि इस साल अब तक वादी के भीतरी इलाकों में अलग-अलग अभियानों में सुरक्षाबलों ने हिजबुल मुजाहिदीन, लश्कर और जैश-ए-मोहम्मद समेत विभिन्न संगठनों के सभी प्रमुख कमांडरों समेत 94 आतंकियों को मार गिराया है।

आइजीपी ने कहा कि अब दक्षिण कश्मीर में सिर्फ गिने चुने आतंकी ही रह गए हैं। अधिकांश आतंकी मारे जा चुके हैं या अपनी जान बचाने के लिए अन्य इलाकों में भाग चुके हैं। उनके साथ आइजी सीआरपीएफ और सेना के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

अनंतनाग में बीते सप्ताह सरपंच अजय पंडिता के हत्यारों को चिन्हित करने का दावा करते हुए आइजीपी ने कहा कि उमर नामक एक आतंकी गत दिनों कुलगाम में हुई मुठभेड़ में मारा गया है। सरपंच के हत्यारों में वह भी शामिल था। उसके साथ मारा गया दूसरा आतंकी भी सरपंच की हत्या में शामिल रहा है। इस घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है। आइजीपी ने कहा कि कश्मीर में सक्रिय आतंकियों के पास अब हथियारों की भारी कमी है। इस साल हमने मारे गए आतंकियों से 25 एके-47 राइफलें बरामद की हैं। सरहद पर चौकसी के चलते आतंकियों को उनके आका हथियारों की आपूर्ति नहीं कर पा रहे हैं। सरहद पार बैठे उनके आका अब पंजाब के रास्ते हथियारों की तस्करी का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन उसमें भी वह नाकाम साबित हो रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!