Breaking News :
>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>वर्ल्ड स्किल्स में रजत पदक जीत पार्थ वोहरा ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक
ताज़ा खबरेंदेशधार्मिक

कोरोना प्रतिबंधों को ध्यान में रखते हुए देशभर में मनाया जा रहा है गणेश चतुर्थी का त्योहार

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 सितम्बर 2021, शुक्रवार, नई दिल्ली। गणेश चतुर्थी की आज से शुरुआत हो चुकी है। देशभर में कोरोना प्रतिबंधों को ध्यान में रखते हुए इस त्योहार को मनाया जा रहा है। महाराष्ट्र में प्रत्येक वर्ष इस पर्व की धूम होती है।

हालांकि, इस बार कोरोना के चलते राज्य में मंदिरों को बंद किया हुआ है। जिसरे बाद भक्तों ने इसका विरोध भी किया है। उनका कहना है कि राज्य में ‘पब और बार’ खुल सकते हैं तो मंदिरों को फिर से खोलने में क्या दिक्कत है? नागपुर में गणेश टेकड़ी मंदिर के बाहर भक्तों की भीड़ जमा हो गई और विरोध तेज हुआ।

वहीं गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंद ने आज गणेश चतुर्थी पर अपने पुश्तैनी घर में परिवार के साथ पर्व मनाया। तो चलिए तस्वीरों में देखते हुए हैं कि कोरोना प्रतिबंधों को ध्यान में रखते हुए देश में किस तरह गणेश चतुर्थी मनाई गई।

महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी के अवसर पर परेल के लाल बाग इलाके में पुजारी और आयोजकों ने ‘मुंबई चा राजा’ में ‘आरती’ की।

गणेश चतुर्थी के अवसर पर नागपुर में गणेश टेकड़ी मंदिर के बाहर भक्तों की भीड़ जमा हो गई। दरअसल, कोरोना महामारी के कारण राज्य में मंदिर बंद हैं। ऐसे में कुछ भक्तों ने कहा कि अब तो बार और पब भी खुले हैं। तो मंदिरों को फिर से खोलने में क्या दिक्कत है?

पंजाब के लुधियाना की एक बेकरी में गणेशचतुर्थी के अवसर पर डार्क चाकलेट से गणेश की मूर्ति बनाई गई है। बेकरी के मालिक हरजिंदर सिंह कुकरेजा ने कहा कि हम 2015 से चाकलेट से गणेश बना रहे हैं ताकि यह संदेश दिया जा सके कि हमें त्योहारों को पर्यावरण के अनुकूल तरीके से मनाना चाहिए।

दिल्ली में गणेश चतुर्थी के मौके पर सरोजिनी नगर के सीधी बूढ़ी विनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की गई। इस  दौरान एक पुजारी ने कहा, ‘हम दिल्ली सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन कर रहे हैं और भव्य तरीके से आयोजित होने वाले वार्षिक त्योहार को साधे तरीके से मना रहे हैं।’

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने उत्तरी गोवा में अपने पुश्तैनी घर में परिवार के साथ गणेश चतुर्थी मनाई। साथ ही कहा,’ मैं लोगों से समारोह के दौरान कोरोना प्रोटोकाल का पालन करने का आह्वान करता हूं। हमने पहली खुराक के साथ सभी को टीका लगाया है। मैं लोगों से अपनी दूसरी खुराक समय पर लेने का आग्रह करता हूं।’

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!