Breaking News :
>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>वर्ल्ड स्किल्स में रजत पदक जीत पार्थ वोहरा ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री धामी ने किया आक्सीजन प्लांट का लोकार्पण

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 सितम्बर 2021, शुक्रवार, देहरादून/रुड़की। रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आक्सीजन प्लांट का लोकार्पण किया। इससे पहले कई स्थानों पर कार्यकर्त्‍ताओं ने स्वागत किया। सीएम नेहरू स्टेडियम में जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

रुड़की के सिविल अस्पताल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से आइसीयू वार्ड का भी उद्घाटन किया जाना था, लेकिन मुख्यमंत्री केवल आक्सीजन प्लांट का उद्घाटन करके ही वापस लौट गए। मुख्यमंत्री के आइसीयू वार्ड का उद्घाटन और निरीक्षण नहीं करने पर अस्पताल के स्टाफ में नाराजगी है।

अस्पताल स्टाफ का कहना है कि उनकी ओर से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर काफी दिनों से तैयारियां की जा रही थी, लेकिन मुख्यमंत्री के आइसीयू का उद्घाटन नहीं करने से उनमें मायूसी है।

शहर में लगा जाम

शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे सीएम पुष्कर सिंह धामी रुड़की पहुंचे।

इस दौरान शहर में हाईवे पर दोनों तरफ से ट्रैफिक रोक दिया गया, जिससे शहर में जाम की स्थिति बन गई। शहर के मलकपुर चुंगी सेना चौक रुड़की टाकीज गणेशपुर पुल राम नगर आजाद नगर चौक आदि जगह पर जाम की स्थिति रही।

सीएम का काफिला सिविल अस्पताल के लिए रवाना किया गया। अस्पताल से उनका काफिला जीवनदीप आश्रम जाएगा। वहां से फिर वह नेहरू स्टेडियम में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे गए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!