Breaking News :
>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की
उत्तराखण्ड

गुरु पर्व पर निकाली गर्इ भव्य झांकियां, सीएम ने दी शुभकामनाएं

देहरादून। प्रदेशभर में गुरुनानक देव का 549 प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है।  यह पर्व सिखों का प्रमुख पर्व है, जिसे गुरु पर्व या प्रकाशोत्सव भी कहा जाता है। इसे सिखों के प्रथम गुरु गुरु नानक देव के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को गुरुपर्व की शुभकामनाएं दी हैं।

गुरुनानक देव की जयंती पर जगह-जगह नगर कीर्तन निकाले जा रहे हैं। ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर में नगर कीर्तन गुरुद्वारा सिंह सभा से प्रारंभ होकर ननकाना साहिब पहुंचा। जहां पर मत्था टेकने के बाद पंच प्यारे द्वारा संगत को गुरुवाणी से जोड़ा गया। इसके बाद नगर कीर्तन शहर से होते हुए दोबारा गुरुद्वारा सिंह सभा में जाकर समाप्त हुआ। इस दौरान सिख पंथ के लोगों ने प्रकाश पर्व को श्रद्धाभाव से मनाया।

इस मौके पर सुबह छह बजे गुरुद्वारा सिंह सभा से नगर कीर्तन शुरू होकर रामनगर रोड, चीमा चौराहा, नागनाथ मंदिर होते हुए पक्काकोट स्थित ननकाना साहिब पहुंचा। जहां पर संगत के लोगों ने मत्था टेका। पंच प्यारों के साथ ही गुरु साहिब के जीवन को प्रदर्शित करतीं अनेक मनोरम झांकियां निकाली गईं। इस दौरान बच्चों व योद्धाओं का जौहर आकर्षण का केंद्र रहे। इसके बाद नगर कीर्तन ननकाना साहिब से शुरू होकर मोहल्ला किला, मुख्य बाजार, एमपी चौक होते हुए वापस गुरुद्वारा सिंह सभा में पहुंचकर समाप्त हुआ। इस बीच सिख पंथ के लोगों ने जगह-जगह प्रसाद वितरण कर नगर-कीर्तन का स्वागत किया।

सीएम ने दी प्रकाशोत्सव की शुभकामनाएं  

वहीं, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से शुक्रवार को गुरूनानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय सिक्ख संगत के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गुरुनानक देव ने हमें प्रेम, सामाजिक समरसता और शांति के मार्ग पर चलने का संदेश दिया है। उनकी शिक्षाएं आज पहले से अधिक प्रासंगिक हो गई है। मुख्यमंत्री ने इस प्रकाश उत्सव पर प्रदेशवासियों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि की कामना की है।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!