Breaking News :
>>ऋषिकेश-डोईवाला में तीन भवन सील, स्वीकृत नक्शे से विचलन और बिना अनुमति निर्माण पर कार्रवाई>>युवा शक्ति के संकल्प से साकार होगा नशा मुक्त उत्तराखंड- डाॅ. धन सिंह रावत>>SIR पर सीईओ ने जिलाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक>>पौड़ी में जनता दर्शन में पहुंचीं 28 शिकायतें, आयुक्त ने अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>विदेशों में रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप राज्य के युवाओं को दिया जाए कौशल एवं भाषा प्रशिक्षण- मुख्यमंत्री>>‘विजिट माय स्टेट’ के तहत ‘जेन-जी’ बनेंगे कल्चरल एम्बेसडर, उत्तर प्रदेश पर्यटन की अनूठी पहल>>भाई ने बताई बहन की तकलीफ तो मुख्यमंत्री ने तुरंत लोहिया अस्पताल में कराया भर्ती>>मुख्यमंत्री ने पाती लिखकर प्रदेशवासियों को दीं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं>>मसूरी-देहरादून मार्ग पर भूस्खलन से बढ़ी परेशानी, मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण>>कौशाम्बी में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, 5 लोगों की मौत, कई घायल>>ऋषिकेश में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, महिला आयोग अध्यक्ष ने लिया स्वतः संज्ञान>>‘टॉक्सिक’ की बॉक्स ऑफिस पर रफ़्तार हुई धीमी, पांचवें दिन भी कलेक्शन में आई गिरावट>>दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बनीं>>एकलव्य विद्यालयों के छात्रों ने किया राष्ट्रपति भवन का भ्रमण, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से की मुलाकात>>शौर्य स्थल पर मेजर सोमनाथ शर्मा की प्रतिमा लगाने की मांग, पूर्व सैनिकों ने मंत्री गणेश जोशी को सौंपा ज्ञापन>>मालागूंठी में दो वाहनों की जोरदार टक्कर, कार में फंसे चार लोगों को SDRF ने निकाला सुरक्षित बाहर>>सिर्फ माउथ फ्रेशनर नहीं है सौंफ, पाचन से लेकर वजन तक में हो सकती है मददगार>>व्यापारी और उद्योग प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, सरकार उनके हितों के प्रति संवेदनशील- मुख्यमंत्री>>चिकित्सा मंत्री सुबोध उनियाल ने किया दून मेडिकल कॉलेज में 12 बेड के कार्डियोलॉजी विंग एवं नवीन इमरजेंसी मेडिसिन वार्ड का लोकार्पण>>अपराध गोष्ठी में एसएसपी के सख्त निर्देश, लापरवाही पर थाना प्रभारी और पर्यवेक्षण अधिकारी भी होंगे जिम्मेदार
उत्तराखण्ड

कांग्रेस नेत्री की गिरफ्तारी से कार्यकर्ताओं में आक्रोश, सीएम का पुतला फूंका

काशीपुर। कांग्रेस की पीसीसी सदस्य मुक्ता सिंह और पति रविंदर सिंह की गिरफ्तारी से कांग्रेसियों में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने सरकार पर राजनीतिक द्वेष के चलते गिरफ्तारी कराने की कार्रवाई का आरोप लगाया। साथ ही कोतवाल को तानाशाह बताते हुए निलंबन की मांग की। कांग्रेसियों ने सीएम का पुतला फूंककर एकजुट हो लड़ाई लड़ने का आह्वान किया।

कांग्रेस से मेयर पद के लिए चुनाव लड़ी मुक्ता सिंह और पति रविंदर सिंह को पुलिस ने गुरुवार को दहेज उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया था। न्यायालय ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में उन्हें जेल भेज दिया था।

पूरे प्रकरण को कांग्रेस ने राजनीतिक द्वेष करार देते हुए पुलिस प्रशासन के साथ ही सीएम त्रिवेंद्र रावत के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ता काशीपुर के एमपी चौक पर एकत्र हुए और सीएम का पुतला जलाया। वक्ताओं ने कहा कि गिरफ्तारी के बाद जिस तरह से कोतवाल ने तानाशाही दिखाते हुए महिलाओं और सम्मानितजनों को धक्का देकर कोतवाली से बाहर निकाला। ऐसा सिर्फ सत्ता के दबाव में आकर किया जा सकता है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने हिटलर और तानाशाही दिखते हुए सरकारी मशीनरी का दुरपयोग किया है। कहा कि एक आइओ ने जांच कर जिस मुक्ता सिंह और पति को निर्दोष साबित करते हुए चार्जशीट दाखिल की थी। उन्हें दूसरे आइओ ने जांच कर दोषी करार दे दिया गया। एसएसपी द्वारा पुनः जांच के आदेश दिया जाना षड्यंत्र बताया।

कहा कि एसएसपी जिला ऊधमसिंह नगर में भाजपा का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। मुक्ता पर लगाए गए आरोप इतने संगीन नहीं थे कि उनकी गिरफ्तारी की गई। दहेज के आरोप में 41 सीआरपीसी का नोटिस तामील कर कोतवाली से भी जमानत दी जा सकती है।

कांग्रेसियों ने कहा कि हम सब एक हैं। मुक्ता सिंह के खिलाफ बेज्जती के आशय से की गई कार्रवाई के खिलाफ जाकर कांग्रेसी सड़कों पर उतरेंगे। कांग्रेसी इसके खिलाफ दिल्ली तक जाएंगे। आरोप लगाया कि मेयर पद के लिए की गई मतगणना में भी व्यापक पैमाने पर धांधली की गई है।

इस मौके पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष संदीप सहगल, मुकेश मेहरोत्रा, विमल गुड़िया, रोशनी बेगम, मुशर्रफ हुसैन, सफीक अंसारी, जितेंद्र सरस्वती, अलका पाल, लता शर्मा, आदि मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!