Breaking News :
>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’ : मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री
ताज़ा खबरेंदेश

अशोक गहलोत सरकार पर कोरोना को लेकर अपनी विफलताओं को छुपाने का जोधपुर के सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत ने लगाया आरोप

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 अप्रैल 2021, सोमवार, जोधपुर। कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप के बीच राजस्थान सरकार के दिशा निर्देशों और लॉकडाउन के बाद भी कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या लगातार हो रहे इजाफे ने आज जन के साथ-साथ सरकार की भी चिंताएं बढ़ाई है। 2 दिन के वीकेंड लॉकडाउन के बाद राजस्थान में लगे 3 मई तक अनुशासन पखवाड़ा लगाने की घोषणा राज्य सरकार ने की है। इधर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री और जोधपुर के सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत ने  राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार पर कोरोना को लेकर अपनी विफलताओं को छुपाने का आरोप लगाया है। शेखावत ने कहा कि मुख्यमंत्री महोदय, कोरोना महामारी के प्रबंधन में अपनी विफलता छुपाने के लिए हर बार प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार को नसीहत देने की रणनीति से किसी का भी भला नहीं होगा। केंद्रीय मंत्री व जोधपुर सांसद ने कोविड-19 के दूसरी लहर मद्देनजर आम जन से अपील की है।

सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि मुख्यमंत्री ने पहले प्रबंधन के लिए निर्णय लेने की छूट मांगी और अब जब मिली तो प्रधानमंत्री को जल्द से जल्द मुख्यमंत्रियों की बैठक कर निर्णय लेने की सलाह दे रहे हैं। अपने संबोधन में केंद्र पर गलत आरोप लगा रहे हैं। शेखावत ने कहा कि अशोक जी, नीतिगत निर्णय ना ले पाना आपकी पार्टी की विचारधारा का महत्वपूर्ण अंग रहा है, लेकिन मोदी सरकार में निर्णय लिए जाते हैं और जिम्मेवारी से उनका पालन भी किया जाता है। यहां अपनी विफलता छुपाने के लिए दोषारोपण की प्रथा नहीं है।

[box type=”shadow” ]जोधपुर की जनता सेअपनी अपील में केंद्रीय मंत्री ने पहले से अधिक सावधान रहने की आवश्यकता जताई है और सात्विक खानपान के साथ साफ सफाई की प्राथमिकता को दोहराया है। सुरक्षित रहिए संभल कर रहिए के संदेश के साथ शेखावत ने आमजन से अपील की है।

जोधपुर की जनता से सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत की अपील 

सम्मानित जोधपुरवासियों को मेरा नमस्कार,

 कोरोना संक्रमण की यह दूसरी लहर अत्यंत गंभीर परिस्थितियां उत्पन्न कर रही है। जोधपुर में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने की सूचनाएं  चिंता बढ़ा रही हैं। पार्टी द्वारा दी गई ज़िम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए मैं अभी आप सभी लोगों से दूर हूं, परन्तु मन और अवचेतन में जोधपुर की स्थितियों को लेकर चिंता लगातार बनी हुई है।

कोरोना वायरस का यह ‘डबल म्यूटेंट’ वेरिएंट पहले वायरस से काफी ज़्यादा संक्रामक है। हालांकि इस बार हमारे पास वैक्सीन और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हैं परन्तु कोरोना वायरस का ये वेरिएंट अधिक संक्रामक होने के कारण पहले से ज़्यादा घातक सिद्ध हो सकता है।

सभी नगरवासियों से मेरा हाथ जोड़कर आग्रह है कि आप सभी स्वयं को और अपनों को सुरक्षित रखने के लिए पहले से अधिक सावधान रहें, अनावश्यक रूप से बाहर न जाएं, अपने खानपान और साफ़ सफाई का विशेष ध्यान रखें। खुद को सुरक्षित रखकर ही हम कोरोना के विरुद्ध चल रही इस लड़ाई को जीत सकते हैं इसलिए स्वयं की सुरक्षा ही हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। सुरक्षित रहिए, संभल कर रहिए ।[/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!