Breaking News :
>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार हुए कोरोना पॉजिटिव, खुद को नोएडा में कियाकिया आइसोलेट

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 अप्रैल 2021, सोमवार, देहरादून। बंगाल विधानसभा चुनाव में एक जोन में भाजपा के चुनाव प्रचार की कमान संभालने वाले उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार कोरोना संक्रमित हो गए हैं। दिल्ली प्रवास के दौरान उन्होंने कोरोना जांच कराई, जिसकी रिपोर्ट पाजिटिव आई है।

प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार हाल में बंगाल से दिल्ली प्रवास पर आए। प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के मुताबिक दिल्ली में कोरोना के लक्षण नजर आने पर प्रदेश महामंत्री संगठन ने कोरोना जांच कराई। उनके द्वारा स्वयं को नोएडा में आइसोलेट किया गया है। साथ ही खुद के संपर्क में आए व्यक्तियों से सावधानी बरतने और कोरोना जांच कराने को कहा है। प्रदेश महामंत्री संगठन ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सभी कार्यकर्ताओं और जनसामान्य से कोविड की गाइडलाइन का अनुपालन करने की अपील की है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने प्रदेश महामंत्री संगठन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने कहा कि महामंत्री संगठन लगातार चिकित्सकों के संपर्क में हैं और जल्द स्वस्थ होकर सामाजिक क्षेत्र में योगदान के लिए पहुंचेंगे। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार को फोन कर उनके स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना। साथ ही उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!