Breaking News :
>>आरोपियों से जुड़े लोगों को जांच समिति में शामिल करना गलत- गोदियाल>>तीन दिन में पोर्टल पर प्रोजेक्ट अपलोड करें विभाग- मुख्य सचिव>>मानसून में दही खाना सही है या नहीं? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>सेवा पखवाड़ा सरकार और जनता के बीच भरोसे का सेतु- महाराज>>वीकेंड पर ‘अल्फा’ की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये>>महाराज ने पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह>>सीएम धामी ने रामनगर में ₹29.65 करोड़ की लागत से नवनिर्मित धनगढ़ी पुल का किया लोकार्पण>>सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार- गणेश जोशी>>देहरादून में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखंड स्तर पर होंगे रोजगार शिविर आयोजित>>सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’>>7 जुलाई 2026 तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम>>राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात>>‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ>>ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास>>बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस>>स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी>>‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>वीबी-जीरामजी योजना के तहत संवरेंगे खस्ताहाल विद्यालय- डाॅ. धन सिंह रावत
ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के चार और मामले मिले, उत्तर प्रदेश में मेगा सैंपलिंग अभियान शुरू

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 दिसंबर 2021, गुरुवार, मुम्बई। भारत समेत दुनियाभर में ओमिक्रोन वैरिएंट तेजी से फैल रहा है। कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली समेत 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में नए वैरिएंट के 73 मामले मिले हैं। वहीं, केरल और महाराष्ट्र में ओमिक्रोन वैरिएंट के चार-चार नए मामले दर्ज किए गए है। वहीं, उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में स्वास्थ्य विभाग ने ओमिक्रोन के खतरे को देखते हुए मेगा सैंपलिंग अभियान शुरू किया है।

दिल्ली, राजस्थान, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना और गुजरात सहित कई राज्यों ने नए कोरोना संस्करण के मामले दर्ज किए हैं। इसमें महाराष्‍ट्र में 32 मामले, राजस्थान में 17, दिल्ली में 6, केरल में 5, गुजरात में 4, कर्नाटक में 3, तेलंगाना में 2, आंध्र प्रदेश में 1, तमिलनाडू में 1, चंडीगढ़ में 1 और पश्चिम बंगाल में 1 केस मिला है।

महाराष्ट्र में भी ओमिक्रोन के चार संक्रमित पाए गए हैं। इसमें दो उस्मानाबाद में और एक-एक मुंबई और बुलढाणा से है। उस्मानाबाद का मरीज शारजाह से लौटा था और दूसरा मरीज उसका उच्च जोखिम वाला संपर्क है। बुलढाणा का मरीज दुबई से लौटा था, जबकि मुंबई का मरीज आयरलैंड की यात्रा से लौटा था।

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जार्ज ने बताया कि केरल में चार नए मामलों के बाद नए वैरिएंट से संक्रमित मरिजों की संख्या पांच हो गई है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, ‘कुल चार मामलों में से दो वे लोग हैं जो कोच्चि में सामने आए पहले मरीज के संपर्क में आए थे। इसमें तीसरा व्यक्ति एर्नाकुलम का है। वह कांगो से आया था और चौथा मरीज तिरुवनंतपुरम में मिला है, जो यूके से लौटा था। उन्होंने आगे कहा कि सभी मरीजों की हालत स्थिर है।

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में स्वास्थ्य विभाग कोरोना के नए वेरिएंट के बढ़ते मामलों को देखते हुए मेगा सैंपलिंग अभियान का आयोजन कर रही है। यह अभियान आने वाले दिनों में अस्पताल के कर्मचारियों, सरकारी अधिकारियों, स्कूली छात्रों और शिक्षकों पर केंद्रित होगा। मुरादाबाद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एमसी गर्ग ने बताया कि यह अभियान 15 दिसंबर से शुरू होकर अगले 10 दिनों तक चलेगा। अभियान के पहले दिन हम टेम्पो, बस, टैक्सी और ट्रक ड्राइवरों के नमूने ले रहे हैं।

विदित रहे कि कोरोना वायरस का नया संस्करण पहली बार 25 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका में मिला था। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, पहला बी.1.1.1.529 संक्रमण इस साल 9 नवंबर को एकत्र किए गए नमूने से था। 26 नवंबर को डब्ल्यूएचओ ने नए कोरोना वैरिएंट को B.1.1.529 नाम दिया था, जिसे दक्षिण अफ्रीका में ‘ओमिक्रोन’ नाम दिया गया। डब्ल्यूएचओ ने ओमिक्रोन को ‘वेरिएंट आफ कंसर्न’ के रूप में वर्गीकृत किया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!