Breaking News :
>>आरोपियों से जुड़े लोगों को जांच समिति में शामिल करना गलत- गोदियाल>>तीन दिन में पोर्टल पर प्रोजेक्ट अपलोड करें विभाग- मुख्य सचिव>>मानसून में दही खाना सही है या नहीं? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>सेवा पखवाड़ा सरकार और जनता के बीच भरोसे का सेतु- महाराज>>वीकेंड पर ‘अल्फा’ की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये>>महाराज ने पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह>>सीएम धामी ने रामनगर में ₹29.65 करोड़ की लागत से नवनिर्मित धनगढ़ी पुल का किया लोकार्पण>>सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार- गणेश जोशी>>देहरादून में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखंड स्तर पर होंगे रोजगार शिविर आयोजित>>सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’>>7 जुलाई 2026 तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम>>राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात>>‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ>>ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास>>बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस>>स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी>>‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>वीबी-जीरामजी योजना के तहत संवरेंगे खस्ताहाल विद्यालय- डाॅ. धन सिंह रावत
Othersताज़ा खबरेंदेशबाल-जगत

“विजय दिवस” पर सैनिकों को समर्पित कविता : “अमर जवान”

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 दिसम्बर 2021, गुरुवार, देहरादून।

सरहद प्रहरी सैनिक कुमार, मेरे उपवन के नव बहार ।
भारत माता के शांति दूत, हे भारत भू के कर्णधार ।।

उत्थान पतन से दूर रहो, ना भौतिक सुख की चाह रखो ।
तुम सैनिक सदा जटिल पथ के, हरदम दुगना उत्साह रखो ।
टिक सके न सम्मुख कोई भी,तुम रण सज्जित हो बार बार।
हे भारत भू के कर्णधार ।।1।।

क्या चिंता कुपित दृष्टि की है, जो डाल सके तुम पर दुश्मन ।
केवल रण भेरी याद रखो, तोपों के स्वर में सदा मगन ।
सुख मृग तृष्णा से दूर रहो, रक्षण में सारे सुख बिसार ।
हे भारत भू के कर्णधार ।।2।।

ढह जाएं समोनत स्वर्ण भवन, गौरव सिंघासन राष्ट्र सबल ।
जब दुश्मन का संहार करो, बह जाते सम्मुख राष्ट्र प्रबल ।
नभ में रहकर भू को मापो, तप कर्म तुम्हारा निर्विकार ।
हे भारत भू के कर्णधार ।।3।।

पर्वत की छाती पर चढ़कर, तुम पथ पर बढ़ते जाते हो ।
सागर की लहरों के ऊपर, अविचल साहस दिखलाते हो ।
नदियों की धारा चीर – चीर, करते बाधा को आर -पार ।
हे भारत भू के कर्णधार ।।4।।

तुम्हें नहीं डरा सकता कोई, कृत्यों से अत्याचारों से ।
तुम्हें नहीं हटा सकता पीछे, शस्त्रों अस्त्रों के वारों से ।
मानवता के जो दुश्मन हैं, तुम करते हो उनका शिकार ।
हे भारत भू के कर्णधार ।।5।।

चंडी का खप्पर भरते हो, दुश्मन की शोणित हाला से ।
दुर्गम पथ पर अड़ जाते हो, राणा के सैनिक झाला से ।
तुम काल बनो आतंकों के, सुनते हो पीड़ित की पुकार ।
हे भारत भू के कर्णधार ।।6।।

भारत माता की सेवा में, यौवन के सुख का लोभ नहीं ।
दुर्गम पथ का ना पछतावा, अपने निर्णय पर क्षोभ नहीं ।
तुम भारत भू के गौरव हो, “हलधर” लेखन के सूत्रधार ।
हे भारत भू के कर्णधार ।।7।।

जय हिन्द। जय जवान।

साभार: कविवर जसवीर सिंह “हलधर”

मो. : 9897346173

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!