Breaking News :
>>चोट के चलते न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शुरुआती दो मैच नहीं खेलेंगे ऋषभ पंत, इस खिलाड़ी को मिला मौका>>दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट की बदली तारीख, अब 30 अक्टूबर को जेएलएन स्टेडियम में सजेगी महफिल>>‘दृश्यम 3’ ने दुनियाभर में मचाया धमाल, 500 करोड़ के करीब पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन>>सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच>>महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने सखी वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण, सहायता व्यवस्था की समीक्षा>>आपदा से क्षतिग्रस्त विद्यालयों के पुनर्निर्माण को 30 करोड़ जारी>>वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान: गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस का सुप्रीम कोर्ट कूच, निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग>>सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात>>कौशल विकास, अप्रेंटिसशिप, स्टार्टअप और स्वरोजगार के अवसरों के साथ सरकारी योजनाओं की दी जानकारी>>नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से मची तबाही, 45 घर जमींदोज, पांच लोग लापता, 95 का रेस्क्यू>>जनता दर्शन में सीडीओ ने सुनीं आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश>>उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में कई प्रस्तावों पर लगी मुहर>>92 शिकायतें, कई परिवारों का दर्द, समाधान दिवस में डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश>>ज्यादा मक्खन खाना सेहत के लिए पड़ सकता है भारी, बढ़ सकता है कोलेस्ट्रॉल और मोटापे का खतरा>>एसआईआर पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, 10 करोड़ नाम हटाने का दावा कर उठाए सवाल>>‘रामायण पार्ट 1’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, दशहरे से शुरू होगी एडवांस बुकिंग>>माउंट मुकुट ईस्ट फतह कर लौटा भारतीय तटरक्षक बल का दल, मुख्यमंत्री ने दी बधाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रदेश प्रधान संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट>>अल्मोड़ा: हरणा-शीतला मार्ग पर खाई में गिरी आल्टो, एक की मौत, दो घायल>>पहाड़ में बागवानी से संवर रही जिंदगी, दीपक नौटियाल की पहल से 120 महिलाओं को मिला रोजगार
देश

आतंकवाद के शिकार कश्मीरी पंडितों की याद में रखी गई स्मारक की नींव

 आकाश ज्ञान वाटिका, 16 सितम्बर 2021, गुरुवार, जम्मू। कश्मीर में पिछले तीन दशकों में आतंकवादी हमलों में मारे गए कश्मीरी पंडितों की याद में जम्मू तवी नदी के किनारे बड़ा बलिदान स्मारक बनाने की कार्रवाई शुरू हो गई है। यह स्मारक प्रदेश में समाज द्वारा बनाए जाने वाला सबसे बड़ा स्मारक होगा।

शहर में सेना द्वारा बनाए गए बलिदान स्तंभ की तर्ज पर शहीद कश्मीरी पंडित शहीदों की याद में बनने वाले इस स्मारक पर उन सभी कश्मीरी पंडितों के नाम लिखे जाएंगे जिन्होंने आतंकवादी हमलों में जान दी। जम्मू के थलवाल में तवी नदी के किनारे भलवाल इलाके में माता भद्रकाली ट्रस्ट ने बलिदान स्मारक बनाने के लिए नींव पत्थर रखने के साथ ही निमार्ण कार्य शुरू हो गया है।

बलिदान स्मारक के लिए ली गई तीन एकड़ जमीन में एक म्यूजियम और लाइब्रेरी ही बनाई जाएगी। इनमें कश्मीरी पंडितों के पुराने धार्मिक ग्रंथ, किताबें, पेंटिंग व अन्य विरासत संबंधित साजो सामान भी सहेज कर रखा जाएगा। ट्रस्ट के प्रधान दिलीप पंडिता ने नींव नहीं पत्थर रखने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि वर्ष 1990 में कश्मीर में आतंकवादी हमलों में मारे गए कश्मीरी पंडितों के साथ इस स्मारक पर उन कश्मीरी पंडित शहीदों के नाम भी होंगे जिन्होंने वर्ष 1947 के बाद भारत पाकिस्तान युद्ध में प्राणों की आहुति दी।

वहीं नींव पत्थर रखने के कार्यक्रम में मौजूद भाजपा क पूर्व एमएलसी अजय भारती ने कहा कि तवी नदी के किनारे बनने वाला स्मारक कश्मीरी हिंदुओं के लिए राजघाट होगा। इससे कश्मीरी पंडितों की शहादत को आने वाली पीढ़ियों को बताया जाएगा। वहीं ट्रस्ट के सदस्य राजीव पंडित ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में कश्मीरी पंडितों वर्ष 1990 से आतंकवादियों का के निशाने पर हैं।

वंधामा, संग्राम पोरा, छठीसिंहपोरा, नाडीमर्ग नरसंहारों के शहीदों के नाम भी होंगे। इस मौके पर मौजूद सुषमा छल्ला ने बताया कि उनके पिता कश्मीर में वर्ष 1990 में आतंकवादियों के हमले में शहीद हुए थे। पिता चुन्गलाल छल्ला पुलिस के अधिकारी थे। उन्होंने कहा कि इस स्मारक के जरिए कश्मीरी पंडितों की शहादत को आने वाली पीढ़ियों के लिए सहेजा जाएगा।

वहीं प्रोजेक्ट के प्रभारी राज कुमार ने बनाया गुंबद के नीचे संगमरमर की बड़ी दिवारें बनाई जाएंगी। इन दिवारों पर कश्मीरी पंडित शहीदों के नाम लिखे जाएंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!