Breaking News :
>>चोट के चलते न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शुरुआती दो मैच नहीं खेलेंगे ऋषभ पंत, इस खिलाड़ी को मिला मौका>>दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट की बदली तारीख, अब 30 अक्टूबर को जेएलएन स्टेडियम में सजेगी महफिल>>‘दृश्यम 3’ ने दुनियाभर में मचाया धमाल, 500 करोड़ के करीब पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन>>सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच>>महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने सखी वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण, सहायता व्यवस्था की समीक्षा>>आपदा से क्षतिग्रस्त विद्यालयों के पुनर्निर्माण को 30 करोड़ जारी>>वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान: गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस का सुप्रीम कोर्ट कूच, निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग>>सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात>>कौशल विकास, अप्रेंटिसशिप, स्टार्टअप और स्वरोजगार के अवसरों के साथ सरकारी योजनाओं की दी जानकारी>>नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से मची तबाही, 45 घर जमींदोज, पांच लोग लापता, 95 का रेस्क्यू>>जनता दर्शन में सीडीओ ने सुनीं आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश>>उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में कई प्रस्तावों पर लगी मुहर>>92 शिकायतें, कई परिवारों का दर्द, समाधान दिवस में डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश>>ज्यादा मक्खन खाना सेहत के लिए पड़ सकता है भारी, बढ़ सकता है कोलेस्ट्रॉल और मोटापे का खतरा>>एसआईआर पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, 10 करोड़ नाम हटाने का दावा कर उठाए सवाल>>‘रामायण पार्ट 1’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, दशहरे से शुरू होगी एडवांस बुकिंग>>माउंट मुकुट ईस्ट फतह कर लौटा भारतीय तटरक्षक बल का दल, मुख्यमंत्री ने दी बधाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रदेश प्रधान संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट>>अल्मोड़ा: हरणा-शीतला मार्ग पर खाई में गिरी आल्टो, एक की मौत, दो घायल>>पहाड़ में बागवानी से संवर रही जिंदगी, दीपक नौटियाल की पहल से 120 महिलाओं को मिला रोजगार
उत्तर-प्रदेश

आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में भी 300 यूनिट बिजली फ्री देने की घोषणा की

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 सितम्बर 2021, गुरुवार,  लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बिना किसी दल के साथ गठबंधन के चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी में लगी आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश के लोगों से भी बड़ा वादा कर दिया है। 403 सीट पर चुनाव लडऩे की तैयारी के क्रम में सौ से अधिक संभावित उम्मीदवारों की घोषणा करने वाली आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में भी 300 यूनिट फ्री देने की घोषणा की है।

दिल्ली में जनता को 300 यूनिट फ्री बिजली दे रही आम आदमी पार्टी ने पंजाब तथा उत्तराखंड के बाद अब उत्तर प्रदेश की जनता से भी बड़ा वादा किया है। उत्तर प्रदेश में गुरुवार को आम आम आदमी पार्टी ने बड़ा ऐलान किया है। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने घोषणा की है कि अगर उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो 300 यूनिट तक बिजली फ्री देंगे।

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के साथ ही उत्तर प्रदेश के सीएम कैंडीडेट व राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने यह चुनावी घोषणा की है। मनीष सिसोदिया ने ट्वीट करके फ्री बिजली का वादा किया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के 24 घंटे के अंदर ही 300 यूनिट फ्री बिजली की योजना लागू होगी।

दिल्ली के डिप्टी सीएम और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने गुरुवार को घोषणा की कि यूपी में आप की सरकार बनने के 24 घंटे के अंदर घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त दी जाएगी। यही नहीं किसानों को खेती के लिए असीमित बिजली मुफ्त दी जाएगी। वही 38 लाख लोगों के बकाया बिजली बिल को माफ करेगी। सिसोदिया ने 24 घंटे बिजली देने का भी वादा किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में लोगों को मुफ्त बिजली दी जा रही है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। दिल्ली में बिजली का उत्पादन नहीं होता और खरीद कर बिजली दी जाती है। उत्तर प्रदेश में तो बिजली का उत्पादन किया जाता है लेकिन यहां गलत नीतियों के कारण लोगों को महंगी बिजली दी जाती है। तमाम लोग हर साल सुसाइड करने को मजबूर होते हैं। मालूम हो कि आप ने वर्ष 2022 में होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव के लिए 100 प्रत्याशियों की पहली सूची भी जारी कर दी है। यूपी में आप की ओर से मुख्यमंत्री पद का चेहरा कौन होगा इस सवाल के जवाब में सिसोदिया ने कहा कि समय आने पर पार्टी यह भी तय कर देगी। आप केजरीवाल के बेहतर गवर्नेंस माडल को लेकर मैदान में उतरेगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!