Breaking News :
>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश>>एम्स ऋषिकेश चोरी कांड का खुलासा, आंध्र प्रदेश का शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के गहने बरामद>>देहरादून में आईएफएस 2024 बैच का दीक्षांत समारोह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिए सफलता के मंत्र>>डायबिटीज का बढ़ता खतरा: मिठाई ही नहीं, ये आदतें भी बना सकती हैं मरीज>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- भारत के हर्ष सिंह का कमाल, जूडो में स्वर्ण पदक जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड>>एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 4 बीघा की अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त, बहुमंजिला भवन सील>>जिला चिकित्सालय के घटते राजस्व के कारणों की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि>>SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू>>‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 सितम्बर, 2021, मंगलवार, देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोमवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इसके साथ ही राजनीतिक गलियारों में त्रिवेंद्र की नई भूमिका को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

गत मार्च में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद भी त्रिवेंद्र सिंह रावत खासे सक्रिय हैं। पिछले छ: महीनों के दौरान वह पूरे राज्य का भ्रमण करते रहे हैं। यही नहीं, पिछले महीने उन्होंने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा व गृह मंत्री अमित शाह से भेंट की थी। दरअसल, यह चर्चा काफी समय से चल रही है कि भाजपा त्रिवेंद्र की क्षमता का इस्तेमाल सांगठनिक कार्यों में करने जा रही है। अब अगले वर्ष की शुरुआत में उत्तराखंड के साथ ही उत्तर प्रदेश में भी विधानसभा चुनाव हैं।

ऐसे में इस बात की काफी संभावना है कि त्रिवेंद्र सिंह रावत को भाजपा उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रभारी की भूमिका सौंप दे। स्वयं पिछले दिल्ली दौरे के बाद त्रिवेंद्र ने इस तरह के संकेत दिए थे। वैसे भी त्रिवेंद्र उत्तर प्रदेश में पहले भी सह प्रभारी की भूमिका निभा चुके हैं। यही वजह है कि जब सोमवार को त्रिवेंद्र की लखनऊ में योगी आदित्यनाथ से भेंट हुई तो इसे उनकी संभावित नई जिम्मेदारी से जोड़कर देखा जाने लगा।

भेंट के दौरान दोनों के बीच उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से संबंधित विभिन्न मसलों के साथ ही आगामी चुनाव को लेकर राजनीतिक चर्चा भी हुई। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन एवं बलदेव सिंह औलख से भी शिष्टाचार भेंट की।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!