Breaking News :
>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’- मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री>>जनसुनवाई में 20 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण>>चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर शिकंजा, पौड़ी में 11 टीमों ने की छापेमारी>>ऑनलाइन प्राप्त खतौनी को विभाग अस्वीकार न करें – जिलाधिकारी>>विकासनगर में चोरी की बाइक 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार>>हरिद्वार पुलिस की महिला खिलाड़ियों का जलवा, कुश्ती-आर्म रेस्लिंग में जीते 9 पदक>>कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में पूरा होगा PNG नेटवर्क, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश>>बार-बार थकान और सुस्ती को न समझें सामान्य, हो सकता है इस बीमारी का संकेत>>आम आदमी की रसोई पर महंगाई की मार, 65 रुपये किलो तक पहुंचे प्याज के दाम
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

बरसाती पानी के तेज बहाव से रानीपोखरी में जाखन नदी पर बनाया गया वैकल्पिक मार्ग बहा

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 सितम्बर, 2021, मंगलवार, ऋषिकेश।  ऋषिकेश देहरादून के बीच रानीपोखरी में जाखन नदी के ऊपर वैकल्पिक मार्ग बाढ़ में बह गया है। बता दें कि 27 अगस्त को पुल टूटने के बाद लोक निर्माण विभाग की ओर से यहां वैकल्पिक मार्ग शुरू किया गया था।

जिस पर बीती रविवार से यातायात प्रारंभ कर दिया गया था। वर्तमान में ऋषिकेश और देहरादून के बीच सिर्फ नेपालीफार्म और भानियावाला के जरिये सड़क संपर्क बना है।

लोक निर्माण विभाग ऋषिकेश के सहायक अभियंता आरसी कैलखुरा ने बताया कि पर्वतीय क्षेत्र में हो रही बारिश के कारण जाखन नदी में अचानक पानी भर गया। सूचना पाकर टीम को मौके पर भेजा गया है।

वैकल्पिक मार्ग का करीब 300 मीटर हिस्सा नदी के ऊपर नया बनाया गया था। जिसमें लगभग पूरा ही वैकल्पिक मार्ग नदी के ऊपरी क्षेत्र से बाढ़ में बह गया है। यहां वैकल्पिक मार्ग का अभी आरबीएम से आधार बनाया गया था। इस मार्ग का डामरीकरण कुछ दिनों में होना था।

उन्होंने बताया कि उच्च अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गई है। मौके पर ही विभाग के कर्मचारियों और लेबर देहरादून ऋषिकेश की दिशा से आने वाले वाहन चालकों को वापस लौट आ रहे हैं।

रानी पोखरी के थानाध्यक्ष जितेंद्र चौहान ने बताया कि थाने के बैरियर के समीप वाहन चालकों को लौटाया जा रहा है। भोगपुर थाना वैकल्पिक मार्ग में विदालना नदी में भी पानी आ गया है। इस कारण इस वैकल्पिक मार्ग पर भी फिलहाल यातायात रोक दिया गया है।

यही स्थिति घमंडपुर वैकल्पिक की मार्ग की भी है

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!