Breaking News :
>>श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात>>मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण>>यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग>>मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग>>काशी को मिली तीन नई रेल सेवाओं की सौगात, दिल्ली से प्रयागराज तक सफर होगा आसान>>मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक>>बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल>>कम उम्र में बढ़ रहा डायबिटीज का खतरा, नींद की कमी से लेकर तनाव तक ये आदतें बढ़ा सकती हैं ब्लड शुगर>>उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग>>उत्तराखंड पुलिस के 8 उपनिरीक्षक बने दलनायक, पुलिस मुख्यालय ने जारी किए पदोन्नति आदेश>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिक्षाविद् ललित मोहन जोशी को प्रदान किया ‘देवभूमि विकास सम्मान 2026’>>कुंभ-2027 के लिए एनवायरमेंट बाबा ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को दिया आमंत्रण>>13 नवंबर को होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, देश-विदेश में रह रहे प्रवासियों को मिलेगा अपनी मातृभूमि से जुड़ने का मंच>>चमोली हेलीकॉप्टर हादसे पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया गहरा शोक, दुर्घटना की जांच के दिए निर्देश>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के खेलोत्सव-2026 में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, शतरंज, टेबल टेनिस और बैडमिंटन में रोमांचक मुकाबले>>मंत्री डाॅ. रावत ने किया ऑनलाइन प्लेसमेंट सेल व ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पण>>श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री>>एसटीपी निर्माण एवं प्रस्तावित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, 04 नवम्बर को जनपद में आयोजित होगा गंगा उत्सव>>जनता का विश्वास मेरी सबसे बड़ी पूंजी, हर चुनौती के बावजूद सोमेश्वर के विकास के लिए करती रहूंगी कार्य- रेखा आर्या
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम के लिए याद किये जायेंगे पूर्व शिक्षा मंत्री नरेंद्र सिंह भंडारी : महाराज

  • नरेन्द्र सिंह भण्डारी के निधन को महाराज ने बताया अपूर्णीय क्षति।

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 मई 2020, गुरूवार, देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने पूर्व शिक्षा मंत्री नरेंद्र सिंह भंडारी के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए इसे प्रदेश के लिए एक अपूर्णीय क्षति बताया है।

उत्तराखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री नरेंद्र सिंह भंडारी के निधन पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते पर्यटन, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने इसे एक अपूर्णीय क्षति बताते हुए कहा कि नरेंद्र सिंह भंडारी ऐसे शिक्षा मंत्री थे जिनके कार्यकाल में अध्यापकों ने कभी भी उनके खिलाफ कोई मोर्चा नहीं खोला। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि पूर्व शिक्षा मंत्री स्वर्गीय श्री नरेंद्र सिंह भंडारी त्वरित निर्णय लेने के साथ साथ समस्याओं का समाधान समय पर करने में सक्षम थे।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि नरेंद्र सिंह भंडारी ने अपने कार्यकाल में अनेक विद्यालयों का उच्चरण करने के साथ-साथ, हजारों प्राइमरी, माध्यमिक, एलटी और प्रवक्ता शिक्षकों की नियुक्ति का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने ही प्रदेश में सीबीएससी पाठ्यक्रम प्रारम्भ करवाया। इसलिए इसमें दोराय नहीं कि उन्होंने शिक्षा मंत्री के रूप बेहतर कार्य किये थे। निश्चित रूप से एक अनुभवी राजनीतिज्ञ के जाने से प्रदेश में राजनीतिक रिक्तता का अनुभव हो रहा है।

साभार : निशीथ सकलानी, मीडिया प्रभारी,
श्री सतपाल महाराज, मा० मंत्री, पर्यटन, सिंचाई, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति,
उत्तराखंड सरकार।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!