Breaking News :
>>टिहरी में पर्यटन के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के विकास को दी जा रही प्राथमिकता : मुख्यमंत्री>>बाथरूम में करंट लगने से अवर अभियंता अनिल कुमार की मौत, गीजर से करंट लीक होने की आशंका>>समृद्ध किसान, सशक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत हल्द्वानी पहुँचा कृषक रथ>>अतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर मुख्यमंत्री ने 149 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन प्रदान कर किया सम्मानित>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 147 भवन स्वामियों पर 14.70 लाख रुपये का जुर्माना>>बेटियों की प्रतिभा को सम्मान देना और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में सरकार कर रही लगातार कार्य-रेखा आर्या>>देहरादून में जिला योजना समिति चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 12 अक्टूबर से, मतदान व मतगणना 16 अक्टूबर को>>मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ पुस्तक का किया विमोचन>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

उप मुख्यमंत्री डॉ० दिनेश शर्मा का बयान : मोबाइल व्यापारियों को उत्तर प्रदेश सरकार देगी बड़ा अवसर

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 मई 2020, गुरूवार, मेरठ। मोबाइल व्यापारियों को प्रदेश सरकार बड़ा अवसर देने जा रही है। यह बात प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ० दिनेश शर्मा ने कही। सरकार की मंशा कोरोना कर्फ्यू को बहुत ज्यादा लंबा खींचने की नहीं है। परिस्थितियां सामान्य होते ही व्यापारियों को काम करने की आजादी दी जाएगी। उप मुख्यमंत्री आल इंडिया रिटेल मोबाइल एसोसिएशन द्वारा आयोजित वेबिनार में बोल रहे थे।

आइटी इलेक्टानिक्स इंडस्टी में जिसमें मोबाइल शामिल है अब तक 30 हजार करोड़ का इन्वेस्टमेंट हो चुका है। जिससे तीन लाख लोगों को रोजगार मिला है। इसे बढाकर 40 हजार करोड़ का लक्ष्य कर दिया गया है। जिससे चार लाख लोगों को रोजगार मिलेगा।

वेबिनार में मेरठ समेत प्रदेश के विभिन्न जनपदों से जुड़े 341 व्यापारियों ने भाग लिया। एसोसिएशन द्वारा मांग रखी गई कि जैसे कोरोना कर्फ्यू के दौरान उन्होंने दुकानें बंद रखी हैं, उसी तरह आनलाइन कंपनियों को भी केवल जरूरी वस्तुओं की बिक्री की ही इजाजत दी जाए। कहा कि आनलाइन कंपनियां मोबाइल, इलेक्टानिक आयटम और कपड़े आदि भी बेच रही हैं। इससे बाजार खुलने पर लाखों खुदरा व्यापारियों का व्यापार प्रभावित होगा। आनलाइन संवाद में इलेक्टानिक आयटम, कंप्यूटर, लैपटाप विक्रेताओं ने भी भाग लिया।

एसजीपीजीआइ लखनऊ से कोरोना का उपचार कराकर अपने आवास से वेबिनार में व्यापारियों को संबोधित करते हुए इलेक्टानिक और आइटी सेक्टर के मंत्रालय का जिम्मा संभालने वाले उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मोबाइल व्यापारियों का भविष्य उज्जवल है। उत्पादन बढाने के साथ मोबाइल के विपणन की सुगम और सरल नीति बनाई जाएगी। पिछले चार साल के अंतराल में नोएडा क्षेत्र को मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में विकसित किया है। ओपो, लावा, सैमसंग समेत सात कंपनियों को मैन्युफैक्चरिंग के लिए आमंत्रित किया गया है। सैमसंग चाइना से मशीनें लाकर प्रदेश में यूनिट लगा रही है। ओपो भी प्रदेश में यूनिट लगा रही है। बैठक में एसोसिएशन के चेयरमैन कैलाश लख्यानी, राष्टीय अध्यक्ष अरविंदर खुराना, प्रदेश अध्यक्ष नीरज जौहरी ने व्यापारियों का पक्ष रखा। मेरठ से एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह, विशाल सेठी, निशांत अरोड़ा, नवीन सिंघल, पंकज आहूजा, मोहित, किशोर शर्मा, अनुराग अग्रवाल ने भाग लिया।

उपमुख्यमंत्री डॉ० दिनेश शर्मा ने कहा कि वह व्यापारियों की मांगों से मुख्यमंत्री को अवगत कराएंगे। कहा सरकार जीवन बचाने के साथ जीविका चलती रहे इसके लिए प्रयासरत है। व्यापारियों को आश्वासन देते हुए कहा कि वह प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और वित्त मंत्री के समक्ष उनकी मांग से डाकिए की तरह अवगत कराएंगे। इस पर पदाधिकारियों ने कहा कि वह डाकिया नहीं पुजारी की तरह हैं, जो उनको भगवान का आशीर्वाद दिलाएंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!