Breaking News :
>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता>>मैं हिंदी हूँ……….>>काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा>>अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच>>लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल>>कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव>>लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड>>अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज>>ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल>>ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण>>बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख>>गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता>>केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण>>केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस>>ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी>>प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी वाड्रा पीड़िता के परिवार से मिलने पहुँचे हाथरस

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 अक्टूबर, 2020, शनिवार। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी और प्रियंका गांधी वाड्रा  तथाकथित दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से मिलने के मकदस से हाथरस के लिए दिल्ली से निकल चुके हैं। कुछ ही देर में दोनों डीएनडी पहुंचने वाले हैं। इसके मद्देनजर नोएडा पुलिस का कहना है कि कांग्रेस नेता राहुल गाँधी को उत्तर प्रदेश की सीमा में नहीं घुसने दिया जाएगा। इसके तहत डीएनडी पर ही नोएडा में प्रवेश करने से रोक दिया जाएगा।  यह भी जानकारी सामने आ रही है कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कांग्रेसी सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ हाथरस जाएंगे।

वहीं, राहुल और प्रियंका गाँधी वाड्रा के हाथरस जाने के सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में डीएनडी पर कांग्रेस कार्यकर्ता जमा है। भीड़ इस कदर है कि कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया है। वहीं, काफी देर से मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस भी फंसी हुई है।

[box type=”shadow” ]कांग्रेस नेता केसी वेणु गोपाल ने शनिवार सुबह ट्वीट कर जानकारी दी थी कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार हाथरस जाएंगे। बताया जा रहा है कि शनिवार दोपहर 1:30 बजे उनका काफिला नोएडा डीएनडी पहुंचेगा। इसके बाद यमुना एक्सप्रेस-वे होते हुए हाथरस जाएगा।

वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के हाथरस जाने की सूचना पर यूपी गेट पर गाजियाबाद पुलिस ने दिल्ली से आने वालों की चेकिंग शुरू कर दी है। इससे अगले कुछ घंटों में जाम भी लग सकता है।

वहीं, बृहस्पतिवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी वाड्रा और राहुल गाँधी हाथरस जाने के लिए दिल्ली से रवाना हुए थे। उनके साथ सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी थे। दिल्ली से निकलने के बाद उनके काफिले ने डीएनडी तो पार कर लिया, लेकिन यमुना एक्सप्रेसवे पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने रोक दिया। इसके बाद दोनों नेता पैदल ही हाथरस के लिए चल पड़े, जिसके बाद राहुल गांधी की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की हो गई। इसके बाद पुलिस ने राहुल और प्रियंका को जीप में बैठाकर F-1 गेस्टहाउस ले आई। इसके बाद राहुल गाँधी को आईपीसी की धारा-188 के तहत गिरफ्तार किया गया। हालांकि, वह दिल्ली लौट आए। इस पूरे मामले में ग्रेटर नोएडा पुलिस ने कुल राहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी समेत 154 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह अलग बात है कि इस FIR में कई गलतियां हैं। मसलन रॉबर्ट वाड्रा को प्रियंका गाँधी का पति बताया गया है। इसी के साथ श्रीमती प्रियंका गाँधी के स्थान पर श्रीमति लिखा गया है।

[/box]

यहाँ पर बता दें कि तथाकथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हाथरस की युवती की 29 सितंबर को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई थी। इसके बाद से इस पर सियासी बवाल जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार शाम को दिल्ली के जंतर मंतर पर जमकर प्रदर्शन हुआ, जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत अन्य कई दिग्गज नेता भी शामिल हुए। इस दौरान टीएमसी के राज्यसभा सदस्य गिर भी गए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!