Breaking News :
>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगत

AIIMS की टीम ने अपनी राय देते हुए कहा : एक्टर की हत्या नहीं हुई, बल्कि यह आत्महत्या का मामला है

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 अक्टूबर, 2020, शनिवार। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के साढ़े तीन महीने बाद अब तक का सबसे बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल, आत्महत्या और हत्या के बीच उलझी सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर फिर नया मोड़ आ गया है। फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मामले पर एम्स की फॉरेंसिक डॉक्टरों की टीम ने सीबीआइ (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो) को फाइनल रिपोर्ट सौंप दी है। सूत्रों के अनुसार, एम्स ने अपनी  इस रिपोर्ट में सुशांत की हत्या से इनकार किया है और मौत होने का कारण अत्महत्या बताया है। एम्स के पैनल का यह खुलासा, हत्या की थ्योरी को लेकर लगातार अपनी बात रखने वाले सुशांत सिंह राजपूत के परिवार को बड़ा झटका है। वहीं, एम्स के 5 सदस्यीय फॉरेंसिक टीम के चेयरमैन डॉ0 सुधीर गुप्ता ने अभी तक इस मामले में अधिकारिक बयान नहीं दिया है।

सीबीआइ को AIIMS ने पिछले सप्ताह सौंपी थी रिपोर्ट

  • पिछले सप्ताह 28 सितंबर को AIIMS के फाॅरेंसिक डॉक्टरों की टीम व सीबीआइ के बीच एक अहम बैठक हुई थी, जिसमें AIIMS ने सीबीआइ को विसरा जांच की रिपोर्ट सीबीआइ को सौंपी थी। विसरा जांच में किसी तरह के जहर की पुष्टि नहीं हुई है। इस पर डॉ0 सुधीर गुप्ता ने कहा था कि एम्स की टीम जांच के नतीजे पर पहुंच गई है। AIIMS की फाॅरेंसिक टीम व सीबीआइ एक-दूसरे के नतीजों से सहमत हैं, लेकिन तार्किक निष्कर्ष पर पहुंचने के लिए कुछ कानूनी पहलुओं पर गौर करने की जरूरत है। इसके बाद एम्स की फॉरेंसिक टीम ने पूरी पड़ताल करने के बाद फाइनल रिपोर्ट सीबीआइ को सौंप दी है। सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के डॉक्टरों के एक पैनल ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो को अपनी राय देते हुए कहा है कि एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की हत्या नहीं हुई है, बल्कि यह आत्महत्या का मामला है।

सीबीआइ जल्द तोड़ सकती है सुशांत सिंह की मौत पर चुप्पी

  • सुशांत सिंह राजपूत की मौत के साढ़े तीन महीने बाद आई आत्महत्या की इस थ्योरी को AIIMS फॉरेंसिक टीम की फाइनल रिपोर्ट कही जा रही है। इस रिपोर्ट को AIIMS के पैनल ने सीबीआइ को सौंप दिया है, जिस पर जांच एजेंसी अध्ययन कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, AIIMS के फॉरेंसिक पैनल ने सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में अपनी ओर से जांच पूरी कर ली है। इतना ही नहीं, सीबीआइ को अपनी चिकित्सीय-कानूनी राय देने के बाद फाइल बंद कर दी है। इसके बाद एक्टर की मौत की जांच में जुटी सीबीआइ टीम AIIMS की इस रिपोर्ट के साथ अपनी जांच का मिलान कर किसी नतीजे पर पहुंचे की कवायद में जुट गई है।

AIIMS की रिपोर्ट परिवार के लिए झटका

  • सुशांत सिंह राजपूत का परिवार लगातार सुसाइड को मर्डर कह रहा है, जबकि एम्स के फॉरेंसिक के पैनल ने एक्टर के परिवार और उनके वकीलों की थ्योरी को सिरे से खारिज कर दिया है कि उन्हें जहर दिया गया था या फिर किसी ने गला दबाकर मारा गया।
  • यहां पर बता दें कि एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई स्थित अपने फ्लैट पर आत्महत्या कर ली थी। एक ओर जहां मुंबई पुलिस इस आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही थी, तो वहीं परिवार ने कुछ दिनों बाद हत्या बताते हुए सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड  रिया चक्रवर्ती को हत्या के लिए जिम्मेदारी बताते हुए जांच की मांग की थी। फिलहाल सीबीआइ माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सुशांत सिंह मौत की जांच कर रही है।

बिहार विधानसभा चुनाव- 2020 के मद्देनजर सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला लगातार सुर्खियों में है। सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले को जोरशोर से उठाने वाले बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय जनता दल युनाइटेड ज्वाइन कर चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!