Breaking News :
>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री ने बाल वैज्ञानिकों से किया संवाद, उनकी जिज्ञासाओं के दिए उत्तर>>नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 4 व्यक्ति जिला बदर>>दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान>>‘रणबाली’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अंग्रेजों से लोहा लेते दिखे विजय देवरकोंडा>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>टीसीएस के मुनाफे में 15% का उछाल, दूसरी तिमाही में 13,884 करोड़ रुपये की कमाई>>मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की भेंट>>सिंगल यूज प्लास्टिक पर डीएम सख्त, सप्लाई नेटवर्क तोड़ने के निर्देश>>मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

तेलंगाना के पूर्व मुख्य सचिव अनिल चंद्र पुनेठा बने उत्‍तराखंड के मुख्य सूचना आयुक्त

आकाश ज्ञान वाटिका, 2 जनवरी 2022, रविवार, देहरादून।आखिरकार राज्य में लंबे समय से रिक्त चल रहे मुख्य सूचना आयुक्त व दो सूचना आयुक्त समेत तीन पदों पर नियुक्ति हो गई। सरकार ने तेलंगाना के पूर्व मुख्य सचिव आइएएस अनिल चंद्र पुनेठा को राज्य का मुख्य सूचना आयुक्त बनाया है। पुनेठा वर्तमान में हैदराबाद में रह रहे हैं। नई दिल्ली निवासी विपिन चंद्र और देहरादून निवासी एडवोकेट विवेक शर्मा को सूचना आयुक्त के रिक्त पदों पर तैनाती दी गई है

मुख्य सूचना आयुक्त पद से शत्रुघ्न सिंह के मार्च में त्यागपत्र देने से यह पद रिक्त हो गया था। सरकार ने सूचना आयुक्त जेपी ममगाईं को कार्यवाहक मुख्य सूचना आयुक्त बनाया था। बीते अक्टूबर माह में जेपी ममगार्ईं भी सेवानिवृत्त हो गए। इस कारण सूचना विभाग में मुख्य सूचना आयुक्त व दो पद आयुक्त के रिक्त हो गए थे। मुख्य सूचना आयुक्त और दो सूचना आयुक्त के न होने के कारण आयोग का कार्य तकरीबन ठप हो गया था। कारण यह कि एक ही सूचना आयुक्त रहने पर आयोग का कोरम पूरा नहीं माना जाता। ऐसे में सरकार पर लगातार नए सूचना आयुक्त की तैनाती का दबाव पड़ रहा था।

मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में हुई थी चयन समिति की बैठक

बीते दिनों इन पदों पर प्राप्त आवेदनों पर विचार के लिए मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में चयन समिति की बैठक हुई थी। अब सरकार ने मुख्य सूचना आयुक्त व दो सूचना आयुक्त की तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। प्रभारी सचिव सामान्य प्रशासन विभाग विनोद कुमार सुमन द्वारा जारी आदेश के अनुसार मुख्य सूचना आयुक्त व दोनों आयुक्तों की नियुक्ति तीन वर्ष के लिए अथवा 65 साल पूरा होने तक, जो भी पहले हो, के लिए होगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!