Breaking News :
>>ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण>>बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख>>गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता>>केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण>>केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस>>ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी>>प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात>>आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग>>7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप>>उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास>>नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद>>सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज>>भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह>>बांग्लादेश के अखबार के न्यूजरूम में वरिष्ठ हिंदू पत्रकार का शव मिला, जांच की मांग>>डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद>>अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प>>आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

सीएम योगी ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा, कहा : ‘चाचा-भतीजा करते थे लूट’

आकाश ज्ञान वाटिका, 2 जनवरी 2022, रविवार, रामपुर। भाजपा की जन व‍िश्‍वास यात्रा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 16 जिलाें में घूमने के बाद रामपुर के रठौंडा में पहुंची। इस दौरान सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने 95 करोड़ की 25 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास क‍िया। इसके बाद सीएम का स्‍वागत क‍िया गया। 

सीएम ने जनसभा में भारत माता की जय के साथ संबोधन शुरू क‍िया। उन्‍होंने कहा क‍ि जनविश्वास यात्रा को जन समर्थन मिल रहा है, सरकार ने बिना डरे और बिना झुके काम किया। फर्क साफ है, 2017 से पहले दंगाइयों को सम्मान मिलता था, अब किसानों को मुख्यमंत्री आवास में सम्मान मिलता है। मुख्यमंत्री आवास में अब गुरु वाणी का पाठ होता है। रामपुरी चाकू का उपयोग कैसे करना है हमें पता है, यह गलत हाथों में होगा तो दुरुपयोग होगा। यह गरीबों की जमीनों पर कब्जा करने का माध्यम बन गया था। अपराध व अपराधियों को खत्म करने के लिए जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई, गरीबों की संपत्ति हड़पने वालों से कब्जा वापस लिया, उनके अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलवा दिया

सीएम ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा।  कहा क‍ि बबुआ कह रहे थे कि सरकार आने पर बिजली फ्री देंगे, लेकिन जब सरकार थी तो बिजली नहीं दी। हमने बिजली दी, शौचालय भी बनवाए। जनता की कमाई लूटकर दीवारों में दबाए हुए थे, वह पैसा हमने निकाला। सपा सरकार में नौजवानों को धोखा मिला, नौकरी नहीं मिली। भर्ती निकलती थी तो चाचा भतीजा लूट मचा देते थे।

सीएम ने कहा क‍ि हमने साढ़े चार लाख नौकरी दी। पहले दंगा होता था, हमने दंगा करने वालों को साफ कह दिया कि दंगा किया तो सात पुश्तों तक भुगतना पड़ेगा। सीएम ने कहा क‍ि करतारपुर कॉरिडोर भाजपा ने खुलवाया। पाकिस्तान इसमें अड़ंगा लगा रहा था, 86 लाख किसानों का 36 करोड़ का कर्ज माफ किया, किसानों को किसान सम्मान निधि दिलाई। 370 कांग्रेस में समाप्त क्यों नहीं हुई, यह काम नरेन्‍द्र मोदी सरकार ने क‍िया। बबुआ बोल रहे थे कि उनकी सरकार होती तो वह भी राम मंदिर बनाते, लेकिन उन्हें तो कब्रिस्तान की बाउंड्री बनाने से फुर्सत नहीं थी। राम भक्तों पर गोली चलवाने वाले राम मंदिर बनवाने की बात कर रहे हैंं। डबल इंजन की सरकार गरीबों को राशन भी डबल दे रही है। सीएम ने कोरोना से बचाव के लिए जनता से वैक्सीन लगवाने की अपील की। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!