Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं लोकसभा सांसद हेमा मालिनी से की शिष्टाचार भेंट>>“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल>>आंखों में जलन-खुजली से परेशान हैं? जानिए कारण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात>>महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार- रेखा आर्या>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित>>ईरान का नया दांव: अमेरिका से वार्ता के लिए तीन-चरणीय फॉर्मूला पेश>>‘स्पाइडर नोयर’ का ट्रेलर रिलीज, 27 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी सीरीज>>देहरादून में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 38 डिग्री के पार>>28 अप्रैल को मशाल जुलूस निकालेगी भाजपा>>127 इन्फैंट्री बटालियन (इकोलॉजिकल), गढ़वाल राइफल्स को मिला मुख्यमंत्री प्रशंसा सम्मान>>बदलते मौसम में बुखार को न लें हल्के में, मलेरिया का हो सकता है संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स से की फोन पर बात, दी शुभकामनाएं>>विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं>>इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज>>मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि>>उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल>>‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख रुपये>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 
उत्तराखण्डदेहरादून

खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने ली विभागीय अधिकारियों के साथ खाद्य विभाग की महत्वपूर्ण विषयों पर बैठक, दिए अहम दिशा निर्देश

विभागीय वेबसाइट के अपडेट नहीं होने पर अधिकारियों पर नाराज हुई खाद्य मंत्री रेखा आर्या, कहा एक हफ्ते में वेबसाइट को करें अपडेट

खाद्य मंत्री ने अधिकारियों को 31 दिसम्बर तक धान क्रय के लक्ष्य और किसानों के बकाया भुगतान को पूरा करने के दिये निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 दिसम्बर 2023, बुधवार, देहरादून। आज विधानसभा स्थित सभागार में प्रदेश की खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने खाद्य विभाग के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण विषयों के संबंध में समीक्षा बैठक ली।बैठक में खाद्य मंत्री ने अधिकारियों से प्रदेश के सभी क्रय केन्द्रों में धान क्रय,मडुआ क्रय एवं उनके भुगतान के संबंध में जानकारी ली साथ ही पूर्व की बैठकों में दिए गए निर्देशों का कितना अनुपालन हुआ है इसकी स्थिति के बारे में भी जानकारी ली।वहीं अधिकारियों द्वारा बताया गया कि भारत सरकार की तरफ से राज्य सरकार को धान क्रय का लगभग 8 लाख मीट्रिक टन का जो लक्ष्य दिया गया था उसके सापेक्ष लगभग 6 लाख मीट्रिक टन का लक्ष्य हमने प्राप्त कर लिया है।

खाद्य मंत्री ने निर्देश दिए कि 31 दिसम्बर चूँकि अंतिम डेट है ऐसे में विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं की उक्त तिथि तक सम्पूर्ण लक्ष्य को पूर्ण कर लिया जाए साथ ही जिन संस्थाओं को धान क्रय का जो लक्ष्य दिया गया था जिनमे की अधिकतर संस्थाएं धान क्रय के लक्ष्य को पूरा करने की और अग्रसर हैं लेकिन N.C.C.F. ने दिए लक्ष्य से भी बेहद कम लक्ष्य को प्राप्त किया।जिसपर खाद्य मंत्री ने निर्देश दिए कि N.C.C.F. के टारगेट को निरस्त करते हुए इसे उन संस्थाओं को दे दिया जाए जिनका कार्य बेहतर है।

साथ ही उन्होंने बताया कि U.P.C.U. के बारे में किसानों की तरफ से उन्हें यह जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त संस्थान की भुगतान की प्रक्रिया पारदर्शी नहीं है ऐसे में अधिकारियों से उक्त संस्थान की रिपोर्ट को मंगाया गया है। वहीं किसानों और राशन डीलरों के भुगतान के संबंध में जानकारी ली और अधिकारियों से किसान और राशन डीलरों के भुगतान को जल्दी से जल्दी पूरा करने के निर्देश दिए।वही मंडुए के बारे में कहा कि मंडुए का समस्त भुगतान कर दिया गया है।

इस दौरान खाद्य मंत्री ने अधिकारियों से विभागीय वेबसाइट के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों द्वारा काफी समय से वेबसाइट को अपडेट न होना बताया गया जिसपर मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों पर नाराजगी वक्त की और यह स्पष्ट निर्देश दिए कि वेबसाइट को लगातार अपडेट रखने के साथ ही उसमे विभागीय योजनाओं की जानकारी दे जिससे कि आम व्यक्ति उसका लाभ ले सकें। उन्होंने कहा कि विभाग की अधिकारी इस बात को सुनिश्चित करे कि किसानो को किसी प्रकार की परेशानी ना होने पाये। साथ ही उन्होंने बॉयोमेट्रिक मशीन के बारे में जानकारी ली और नई मशीन की प्रक्रिया को जल्दी पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में इस अवसर पर प्रमुख सचिव एल फेनई, अपर सचिव श्रीमती रुचि मोहन रयाल,अपर निदेशक पीएस पांगती, आरएमओ सीएम घिल्डियाल, एसआरएमओ एमएस बिसेन सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!