Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
उत्तराखण्डदेहरादूनसामाजिक गतिविधियाँ

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

मसूरी पहुँची विकसित भारत संकल्प यात्रा की आई०ई०सी० वैन पर पुष्पवर्षा कर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने यात्रा का किया स्वागत

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 दिसम्बर 2023, बुधवार, मसूरी/देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी पहुँची विकसित भारत संकल्प यात्रा की आई०ई०सी० वैन पर पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। बुधवार को गाँधी चौक मसूरी में मसूरी मंडल द्वारा आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया गया। इस दौरान मंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के स्टालों का अवलोकन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के साथ साथ वंचित लोगों को योजना का लाभ दिया गया। इस दौरान पर भारी संख्या में लोगों के स्वास्थ्य की नि:शुल्क जाँच भी की गई तथा आयुष्मान कार्ड व आभा आईडी भी बनाए गए। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ भी दिलाई।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पिछले 9 साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में भारत का नाम विश्व पटल पर ऊँचा हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जितनी भी योजनायें बनायी हैं, सभी योजनायें गरीबों को केन्द्रित कर बनायी गयी हैं। इन योजनाओं मरण आयुष्मान योजना, जल जीवन मिशन योजना, उज्जवला योजना, जनधन योजना, किसान सम्मान निधि योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं, आवास योजना, स्वच्छ भारत, अटल पेंशन योजना, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, स्टार्ट-अप योजना, स्ट्रीट वेंडर योजना, सौभाग्य योजना, मातृ वंदना योजना, डिजिटल भारत योजना शामिल हैं।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि अभी आपने देखा ही है कि सिलक्यारा में जो दुर्घटना हुई थी, 17 दिन के बाद सभी मजदूरों का सुरंग से बाहर निकाला गया। यह आज तक का सबसे लम्बा रेस्क्यू आररेशन हुआ है, जिसमें किसी भी मजदूर को खरोंच तक नहीं आयी। यह सब प्रधानमंत्री मोदी के कुशल निर्देशन तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंहा धामी के अथक प्रयासों से संभव हुआ है। आज प्रधानमंत्री मोदी द्वारा उत्तराखण्ड के ब्रांड एम्बेसडर बनकर यहाँ के उत्पादों को अर्न्तराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलवा रहे हैं। अभी तक प्रदेश के 18 उत्पादों को जीआई टैग प्राप्त हुआ है। विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य भारत सरकार एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित कर संतृप्तीकरण करना है।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ प्रदेश में जनजातीय गौरव दिवस 15 नवम्बर 2023 को जनपद देहरादून एवं ऊधमसिंह नगर के जनजातीय बाहुल्य ग्राम पंचायतों से किया गया। तदोपरांत 25 नवम्बर 2023 से उत्तराखण्ड के समस्त विकासखण्डों में यह यात्रा प्रारंभ की गई। जनपद देहरादून में संकल्प यात्रा का उद्घाटन यात्रा का आयोजन राजभवन से राज्यपाल द्वारा किया गया। उन्होंने कहा जनपद ऊधम सिंह नगर में जनपद के स्वयं मेरे द्वारा हरी झंडी दिखाकर आई०ई०सी० वैन को रवाना किया गया आई०ई०सी० वैन द्वारा ऑडियो विजुवल ऐड, ब्रोशर, पम्फलेट, बुकलेट आदि के माध्यम से योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा विकसित संकल्प यात्रा के माध्यम से जनपद देहरादून की 401 ग्राम पंचायतों व राज्य के 7795 ग्राम पंचायतों में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा सतत कृषि प्रयास के माध्यम से कृषकों में भी सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा रही है। राज्य में अभी तक लगभग 793 ड्रोन प्रदर्शन तथा 911 मृदा स्वास्थ्य कार्ड प्रदर्शन किए गए हैं। लगभग 1101 लाभार्थी कृषकों को केसीसी के लिए नामांकन किया गया है। मंत्री ने कहा निश्चित ही यह यात्रा 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में यह कदम मिल का पत्थर साबित होगा। इस दौरान उन्होंने पीएम उज्ज्वला योजना तथा मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना के लाभार्थियों को कीट वितरित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता दर्जाधारी कैलाश पंत, जिला संयोजक रतन सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर, मोहन पेटवाल, कुशाल राणा, गीता कुमाई, पुष्पा पडियार, मदन मोहन शर्मा, सलेंद्र कर्नवाल, अनीता सक्सेना, उपजिलाधिकारी दीपक सैनी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!