Breaking News :
>>यूआरसीएमएस पोर्टल से राशन कार्ड सेवायें हुईं ऑनलाइन, अब घर बैठे बनेंगे नए कार्ड>>अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शीघ्र होगी शिक्षकों की तैनाती- डा. धन सिंह रावत>>महाराज ने मुख्यमंत्री धामी को सौंपा 3,67,995 की धनराशि का चैक>>मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई 12वीं की टॉपर अरीना रघुवंशी को फोन कर दी बधाई>>मुख्यमंत्री धामी से ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट>>किडनी स्टोन में बीयर पीना फायदेमंद या नुकसानदायक ? जानिए क्या कहते हैं डॉक्टर>>मंत्री गणेश जोशी ने अनारवाला-मालसी मोटर मार्ग पर चल रहे मरम्मत एवं सुधार कार्यों का किया निरीक्षण >>‘पति पत्नी और वो दो’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>जब अफसर खुद बने मिसाल : साइकिल से दफ्तर पहुंचे बंशीधर तिवारी>>देहरादून में स्कॉर्पियो से 1.55 करोड़ रुपये की नगदी बरामद, सीक्रेट केबिन में छिपाई थी रकम>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, तीन बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम सविन बंसल ने किए पंजीकरण निरस्त>>इलेक्ट्रिक स्कूटर से उपनल मुख्यालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी, किया औचक निरीक्षण>>गांव, गरीब और युवाओं का विकास सरकार की प्राथमिकता- कैबिनेट मंत्री भरत सिंह>>उच्च शिक्षा विभाग में किताबों का संकट दूर करेगी ई-लाइब्रेरी- डाॅ. धन सिंह रावत>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>‘वेलकम टू द जंगल’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NEET-UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित, 21 जून को होगी परीक्षा>>उत्तराखंड के प्रत्येक विकासखण्ड में बनेगा एक आदर्श कृषि गांव, सीएम धामी ने दिये निर्देश>>सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, स्टांप चोरी और अवैध रजिस्ट्रियों का हुआ खुलासा
देश

देश के कई राज्यों में बाढ़ का कहर

Weather Update: देश के कई राज्यों में बाढ़ का कहर, सेना और एनडीआरएफ का राहत-बचाव कार्य जारी

नई दिल्ली,  Weather Update केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात समेत देश के कई राज्यों में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश से बाढ़ ने विकराल रूप ले लिया है। इन राज्यों में अबतक बाढ़ की वजह से 70 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। बाढ़ के कारण लाखों लोग प्रभावित हुए हैं और हजारों लोगों को राहत शिविरों में रखा गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि पिछले दो दिनों में महाराष्ट्र, केरल और कर्नाटक में मूसलधार बारिश होने से हालात और खराब हुए हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में इन सभी राज्यों के साथ गुजरात, पश्चिमी मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

सेना के जवानों ने केरल के बाढ़ प्रभावित जिले वायनाड में एक नवजात बच्चे का रेस्क्यू किया है। केरल के वायनाड में बाढ़ ने सबसे ज्यादा तबाही मचाई है।

महाराष्ट्र में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) का सांगली में बचाव अभियान जारी है। यहां लोगों को बाढ़ग्रस्त इलाके से निकाला जा रहा है। इस बीच एक बचाव दल केरल के मलप्पुरम के कवलप्परा पहुचा हैं जहां 8 अगस्त को भूस्खलन के बाद 30 से अधिक लोगों के लापता होने की आशंका है। खराब मौसम के कारण बचाव कार्य में बाधा आ रही है।

महाराष्ट्र में भी भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। यहां कोल्हापुर में सभी 14 नौसेना दल 6 टॉड से कोल्हापुर के पास शिरोली गाँव (शिरोल ब्लॉक) में बचाव कार्य के लिए रवाना हो चुके हैं। कर्नाटक में बाढ़ से हालात खराब हो गए हैं। राज्य नागरिक सुरक्षा क्यूआरटी (क्विक रिएक्शन टीम) ने गडग जिले के होलीलुर गांव में बाढ़ के दौरान राहत और बचाव कार्य किया है।

भारतीय सेना बाढ़ के इन हालातों में लोगों की मदद के लिए पहुंच रही है। भारतीय सेना ने महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तरी केरल और तमिलनाडु में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से लगभग 6000 लोगों को बचाया है और 15000 से अधिक लोगों को निकाला गया है। राहत एवं बचाव कार्यों के लिए 4 प्रभावित राज्यों में 16 जिलों में 123 बचाव दल तैनात किए गए हैं।

View image on TwitterView image on TwitterView image on Twitter

बाढ़ से लाखों लोग हुए प्रभावित
प्रभावित राज्यों में अब तक लगभग एक लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। बाढ़ में फंसे ढाई हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। अधिकारियों ने बताया कि महाराष्ट्र में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 30 पहुंच गई है। राज्य के सांगली जिले में बाढ़ से घिरे लोगों तक हेलीकॉप्टर की मदद से खाने के पैकेट पहुंचाए जा रहे हैं। केरल में अब तक 46 लोगों की जान गई है। 22 हजार से अधिक लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया है। तमिलनाडु के नीलगिरी जिले में भारी बारिश से पांच लोगों की मौत हुई है। महाराष्ट्र के सांगली और कोल्हापुर जिलों को राहत देने के लिए कर्नाटक ने अलमाटी बांध से अब तक साढ़े चार लाख क्यूसेक पानी छोड़ा है।

एनडीआरएफ समेत सेना के तीनों अंगों को राहत और बचाव कार्य में लगाया गया है। केंद्र सरकार बाढ़ प्रभावित राज्यों के हालात पर नजर रखे हुए है। पीड़ित राज्यों को केंद्र ने हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लगातार हालात की निगरानी कर रहे हैं और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे रहे हैं।

राहत और बचाव में जुटी भारतीय सेना और NDRF
एनडीआरएफ समेत सेना के तीनों अंगों को राहत और बचाव कार्य में लगाया गया है। केंद्र सरकार बाढ़ प्रभावित राज्यों के हालात पर नजर रखे हुए है। पीड़ित राज्यों को केंद्र ने हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लगातार हालात की निगरानी कर रहे हैं और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे रहे हैं।

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने शुक्रवार को एक हाई लेवल मीटिंग में इन राज्यों में बाढ़ से पैदा हुए हालात की समीक्षा की। मंत्रालय ने बताया कि बाढ़ प्रभावित केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र और गुजरात के लिए नेशनल डिसास्टर रिस्पांस फोर्स (एनडीआरएफ) की 83 और टीमों को राहत और बचाव कार्य के लिए भेजा गया है। एक टीम में 45 सदस्य होते हैं। इसके अलावा बाढ़ प्रभावित राज्यों में सेना, नौसेना, वायु सेना और कोस्ट गार्ड की 173 टीमें पहले से ही तैनात की गई हैं।

येदियुरप्पा बोले-केंद्र सरकार ने मदद का भरोसा दिलाया
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में बारिश और बाढ़ से खराब होते हालात से निपटने के लिए केंद्र ने हर संभव मदद देने का भरोसा दिलाया है। प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और रक्षा मंत्री को राज्य के हालात की जानकारी दी गई है।

गुजरात ने बांध के फाटक खोले
गुजरात ने नर्मदा नदी पर बने सरदार सरोवर बांध के 30 में से 26 फाटकों को खोल दिया है। ऐसा बांध में ज्यादा पानी आने के चलते किया गया है। इस मौके पर गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी और उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल भी मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!