Breaking News :
>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी>>‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल>>11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा>>देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत>>उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में 40 डिग्री के करीब पहुँचा तापमान>>पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, आवास पर पहुँच कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि
देश

नए अध्‍यक्ष पर फैसला

CWC Meet: बैठक शुरू, सोनिया, राहुल मौजूद, नए अध्‍यक्ष पर फैसला संभव, ऐसे होगा चयन

नई दिल्‍ली,कांग्रेस अध्यक्ष पद से राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद अभी तक पार्टी को नया प्रमुख नहीं मिल पाया है। इसे लेकर कांग्रेस कार्यसमिति (Congress Working Committee, CWC) की बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में कांग्रेस अपना नया अध्यक्ष चुन लेगी या राहुल गांधी के उत्तराधिकारी की तलाश अभी लंबी खिंचेगी इसकी तस्वीर साफ हो जाएगी। सूत्रों की मानें तो कार्यसमिति की बैठक से पहले शुक्रवार को हुई पार्टी के प्रदेश नेताओं और सांसदों की बैठक में तमाम नेताओं ने राहुल गांधी को साफ संकेत दे दिया कि उन्हें थोपा गया अध्यक्ष मंजूर नहीं होगा।

View image on TwitterView image on Twitter

माना जा रहा है कि सीडब्ल्यूसी की बैठक में नए अध्यक्ष के चयन के लिए किसी पैनल अथवा व्यवस्था के आधार पर निर्णय लिया जाएगा। इस बारे में सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस कार्यकारिणी (Congress Working Committee, CWC) की पहले संक्षिप्‍त बैठक होगी, इसके बाद यह पांच समूहों में बंट जाएगी। समूह के नेता राज्‍य के पार्टी प्रमुखों के साथ अगले कांग्रेस अध्‍यक्ष के नामों पर मंथन करेंगे। इस तरह से अगले कांग्रेस अध्‍यक्ष का नाम तय किया जाएगा। गौरतलब है कि नए अध्यक्ष को चुनने के लिए इससे पहले भी कई दौर की बैठकें हुईं, लेकिन किसी नाम पर सहमति नहीं बन पाई।

View image on Twitter

सूत्रों का कहना है कि पार्टी के नए अध्यक्ष को लेकर मुकुल वासनिक, मल्लिकार्जुन खड़गे, अशोक गहलोत, सुशील कुमार शिंदे समेत कई वरिष्ठ नेताओं के नामों की चर्चा है। देखा जाए तो कांग्रेस के सबसे संकटपूर्ण दौर में फिलहाल गांधी परिवार का नेतृत्व होते हुए भी जब पार्टी नेता खुलेआम पार्टी लाइन से असहमति जता रहे हैं। ऐसे में गांधी परिवार से बाहर के नए नेतृत्व के लिए भविष्य की चुनौती कितनी गंभीर होगी इसका सहज अंदाजा लगाया जा सकता है।

बताया जाता है कि शुक्रवार को हुई कांग्रेस नेताओं की यह बैठक अनुच्छेद 370 के मसले पर आमराय बनाने के लिए बुलाई गई थी लेकिन इसमें नए अध्यक्ष को लेकर तमाम प्रदेशों के नेताओं ने अपने इरादे साफ कर दिए। इन नेताओं का कहना था कि पार्टी का एक वर्ग नए अध्यक्ष के लिए कुछ ऐसे नामों को आगे बढ़ा रहा है जो पार्टी का नेतृत्व करने में उतने सक्षम नहीं हैं। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने तो साफ कहा कि कुछ स्वार्थी लोग राहुल गांधी की कुर्बानी पर पानी फेरने की कोशिश में प्रायोजित नामों को उछाल रहे हैं।

सूत्रों की मानें तो अध्‍यक्ष पद की रेस में कुछ एक नाम ऐसे भी हैं जो मुंबई के औद्योगिक घरानों के रहनुमा हैं और पार्टी कैडर में उनका कोई आधार नहीं है। बैठक के बाद इन नेताओं ने अपना यह संदेश राहुल गांधी तक पहुंचा भी दिया। इन नेताओं ने राहुल से कहा कि पार्टी को मौजूदा मुश्किल दौर में सक्षम नेतृत्व की जरूरत है और इसलिए उन्हें अपना उत्तराधिकारी तय करने में अहम भूमिका निभानी होगी। सूत्रों के अनुसार, इसके बाद राहुल ने इन नेताओं को भरोसा दिया कि वे उनके परिवार की तरह हैं और कांग्रेस के नए अध्यक्ष को चुनने में उनकी बातों का पूरा खयाल रखा जाएगा।

उल्‍लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद राहुल गांधी ने पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। उस समय  उनके इस्तीफे को अस्वीकार करते हुए कांग्रेस कार्यकारिणी ने उन्हें पार्टी में आमूलचूल बदलाव के लिए अधिकृत किया था। हालांकि, राहुल गांधी अपने रुख पर अड़े रहे। उन्‍होंने साफ कर दिया था कि न तो वह और ना ही गांधी परिवार का कोई दूसरा सदस्य इस जिम्मेदारी को संभालेगा। अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए राहुल ने यह भी कहा था कि कांग्रेस अध्यक्ष नहीं रहते हुए भी वह पार्टी के लिए सक्रिय रूप से काम करते रहेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!