Breaking News :
>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री ने बाल वैज्ञानिकों से किया संवाद, उनकी जिज्ञासाओं के दिए उत्तर>>नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 4 व्यक्ति जिला बदर>>दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान>>‘रणबाली’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अंग्रेजों से लोहा लेते दिखे विजय देवरकोंडा>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>टीसीएस के मुनाफे में 15% का उछाल, दूसरी तिमाही में 13,884 करोड़ रुपये की कमाई>>मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की भेंट>>सिंगल यूज प्लास्टिक पर डीएम सख्त, सप्लाई नेटवर्क तोड़ने के निर्देश>>मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव
देश

अमेरिका के न्यू मैक्सिको प्रांत स्थित अल्बुकर्क शहर में हुई गोलीबारी – पांच लोग घायल

आकाश ज्ञान वाटिका। अमेरिका के न्यू मैक्सिको प्रांत स्थित अल्बुकर्क शहर में गुरुवार को गोलीबारी की अगल-अलग घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई। शाम को हुई इन वारदातों में पांच लोग घायल भी हो गए हैं। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। स्थानीय पुलिस के मुताबिक, पहली घटना शाम 7:30 की है, जिसमें शहर के कासा बोनिता अपार्टमेंट में एक व्यक्ति को गोली मार दी गई। पर्स छीनने के दौरान दो अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया।

इसके बाद 8:44 बजे पुलिस को गोलीबारी की दूसरी घटना की सूचना मिली, जिसमें लाडेरा के रियो वोल्कन अपार्टमेंट में हुई वारदात में दो लोग मारे गए और दो अन्य घायल हो गए। इसके कुछ ही देर बाद पुलिस को उस दिन की सबसे बड़ी वारदात की सूचना मिली, जिसमें शहर के लुरा प्लेस में हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक व्यक्ति की मौत अस्पताल में भर्ती कराने के दौरान हुई। इस घटना में दो लोग घायल भी हुए।

अभी कुछ ही दिन पहले अमेरिका के टेक्सास में एक बंदूकधारी की अंधाधुंध गोलीबारी में सात लोगों की मौत हो गई थी। इसमें 22 लोग जख्मी हो गए थे। इस गोलीबारी को दो हमलवारों ने अंजाम दिया था। उन्होंने पहले एक ट्रक हाइजैक किया और फिर लोगों पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी थी। यह घटना मिडलैंड के नजदीक ओडेसा (Odessa) में हुई थी। इस गोलीबारी के ठीक चार हफ्ते पहले टेक्सास शहर के एल पासो में हुई फायरिंग में 22 लोगों की मौत हो गई थी और 24 लोग घायल हो गए थे।

इस घटना से सबक लेते हुए वालमार्ट ने घोषणा की थी कि वह बंदूक और शिकार में इस्तेमाल होने वाली राइफलों की गोलियों की बिक्री बंद करेगी। वॉलमार्ट ने अपील की थी कि लोग खुले तौर पर दुकानों में बंदूकें लाने से परहेज करें। वालमार्ट के मुख्य कार्यकारी डग मैकमिलन ने देश की संसद और राष्ट्रपति से बंदूक की खरीद को लेकर कुछ सख्त नियम बनाने का आह्वान किया था। उन्होंने कहा था कि बंदूक खरीदने वाले के अतीत की जांच की जानी चाहिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!