Breaking News :
>>‘अनघ (निष्पाप)–मेरी अपनी यात्रा’ : स्मृतियों की पगडंडी से जीवन के उजास तक>>10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला>>महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश>>नैनीडांडा विकासखंड के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित>>आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा>>देश में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, बुखार नहीं तो भी इन संकेतों पर रहें अलर्ट>>‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>शिक्षक : राष्ट्र के भविष्य के शिल्पकार>>शिक्षक नई पीढ़ी के मार्गदर्शक, राष्ट्र एवं समाज निर्माण में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है- सीएम धामी>>केदारनाथ धाम के लिए 15 सितंबर से फिर शुरू होगी हेली सेवा, 7 सितंबर से बुक होंगे टिकट>>भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, धर्म, कर्तव्य और कर्म के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है- मुख्यमंत्री>>महाराज ने की नेपाल के राजदूत से भेंट, हर संभव मदद कर दिया भरोसा>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत>>बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने सीएम धामी से की मुलाकात, द्वितीय चरण की तैयारियों की दी जानकारी>>कोटद्वार में आधार सेवा केंद्र शुरू, अब आधार सेवाओं के लिए नहीं जाना पड़ेगा अन्य शहर>>बच्चे की हाइट नहीं बढ़ रही? सिर्फ खान-पान को न मानें वजह, इन संकेतों पर दें खास ध्यान>>मुख्यमंत्री धामी ने वीरेंद्र सिंह बिष्ट के निधन पर जताया दुख, उनके आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप का किया शुभारंभ>>शिक्षक समाज की दिशा और आने वाली पीढ़ी का भविष्य तय करते हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण>>वन-क्लिक से 9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची पेंशन, मुख्यमंत्री धामी ने की जारी
उत्तराखण्ड

शराब के ठेके के मैनेजर पर हमला कर पांच लाख की लूट

देहरादून। बेखौफ बदमाशों ने बुधवार देर रात लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। वसंत विहार थाना क्षेत्र के कालिंदी एन्क्लेव के पास स्कूटी सवार दो बदमाशों ने शराब के ठेके के मैनेजर पर जानलेवा हमला कर पांच लाख रुपये लूट लिए। घायल मैनेजर को महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस घटना के बाद शहर में नाकेबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी गई है। पुलिस ठेके व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। फिलहाल बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा है।

एसपी सिटी श्वेता चौबे ने बताया कि घटना देर रात ग्यारह से साढ़े ग्यारह बजे के बीच की है। ऊर्जा भवन के पास अंग्रेजी शराब का ठेका बंद कर मैनेजर श्रीनिवास बाइक से अपने घर कालिंदी एन्क्लेव के लिए निकले। निकलते समय उन्होंने दिन भर की बिक्री के करीब पांच लाख रुपये भी बैग में रख लिए।

जैसे ही वह कालिंदी एन्क्लेव के पास पहुंचे, पीछे से आए स्कूटी सवार बदमाशों ने श्रीनिवास पर हमला कर दिया। सिर पर चोट लगने से श्रीनिवास जमीन पर गिर गए। उसके बाद स्कूटी से उतरे बदमाशों ने श्रीनिवास से बैग लूट लिया।

सन्नाटा होने के कारण वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश आराम से कांवली रोड की ओर भाग निकले। श्रीनिवास ने मोबाइल से कंट्रोल रूम को वारदात की जानकारी दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची वसंत बिहार पुलिस ने घायल श्रीनिवास को महंत इंद्रेश अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

एसपी सिटी ने बताया कि बताया कि बदमाशों की फुटेज मिल गई है। शहर में लगातार चेकिंग चल रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। श्रीनिवास की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। उसके बयान लिए जा रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!