Breaking News :
>>सलमान खान की दमदार एंट्री के साथ आया ‘बिग बॉस 20’ का टीजर, फैंस में बढ़ा उत्साह>>कांवड़ यात्रा केवल आस्था का नहीं, बल्कि सेवा और जनजागरण का भी महापर्व है- विजया रहाटकर>>सड़क सुरक्षा में जनभागीदारी जरूरी, सभी विभाग करें समन्वित प्रयास- डीएम>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या
उत्तराखण्डस्वास्थ

उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू से एक और मौत, 25 पहुंची मृतकों की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का कहर बढ़ता जा रहा है। स्वाइन फ्लू के वायरस की चपेट में जहां सात और लोग आ गए, वहीं एक महिला की मौत भी हो गई। इस तरह प्रदेश में अब तक स्वाइन फ्लू पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़कर 161 हो गई है। इनमें 25 मरीजों की मौत हुई है।

मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती 60 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत हो गई है। वह मसूरी की रहने वाली थीं। इस तरह अकेले महंत इंदिरेश अस्पताल में अब तक स्वाइन फ्लू की वजह से सर्वाधिक 22 मरीजों की मौत हो चुकी है। तीन मरीजों की मौत शहर के अलग-अलग अस्पतालों में हुई है।

कुल मिलाकर दिन-प्रतिदिन स्वाइन फ्लू का वायरस कहर ढा रहा है। यूं कहा जा सकता है कि स्वाइन फ्लू स्वास्थ्य विभाग को आईना दिखा रहा है। विभागीय अधिकारी दावा करते नहीं थक रहे कि इसकी रोकथाम के लिए शुरू से ही प्रभावी कदम उठाए गए हैं।

सभी सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों को हर अंतराल बाद जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं। लोगों को भी जागरूक करने के लिए लगातार एडवाइजरी की जा रही है। दावा यह भी कि अस्पतालों में मरीजों के उपचार के लिए पर्याप्त मात्रा में एंटीवायरल औषधियां उपलब्ध हैं।

वहीं, विभागीय दावों के विपरीत स्वाइन फ्लू का कहर थम नहीं रहा है। ऐसा दिन कोई नहीं जबकि इस वायरस की चपेट में कोई नया व्यक्ति नहीं आ रहा है। यहां तक कि मरीजों की मौत का आंकड़ा भी लगातार बढ़ता जा रहा है।

क्या है स्वाइन फ्लू 

स्वाइन फ्लू, इनफ्लुएंजा (फ्लू वायरस) के अपेक्षाकृत नए स्ट्रेन इनफ्लुएंजा वायरस से होने वाला संक्रमण है। इस वायरस को ही एच1 एन1 कहा जाता है। इसे स्वाइन फ्लू इसलिए कहा गया था, क्योंकि सुअर में फ्लू फैलाने वाले इनफ्लुएंजा वायरस से यह मिलता-जुलता था।  स्वाइन फ्लू का वायरस तेजी से फैलता है। कई बार यह मरीज के आसपास रहने वाले लोगों और तीमारदारों को भी चपेट में ले लेता है। किसी में स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखें तो उससे कम से कम तीन फीट की दूरी बनाए रखना चाहिए, स्वाइन फ्लू का मरीज जिस चीज का इस्तेमाल करे, उसे भी नहीं छूना चाहिए।

स्वाइन फ्लू के लक्षण 

नाक का लगातार बहना, छींक आना कफ, कोल्ड और लगातार खासी मासपेशियों में दर्द या अकडऩ सिर में भयानक दर्द नींद न आना, ज्यादा थकान दवा खाने पर भी बुखार का लगातार बढऩा गले में खराश का लगातार बढ़ते जाना।

ऐसे करें बचाव 

स्वाइन फ्लू से बचाव इसे नियंत्रित करने का सबसे प्रभावी उपाय है। इसका उपचार भी मौजूद है। लक्षणों वाले मरीज को आराम, खूब पानी पीना चाहिए। शुरुआत में पैरासिटामॉल जैसी दवाएं बुखार कम करने के लिए दी जाती हैं। बीमारी के बढऩे पर एंटी वायरल दवा ओसेल्टामिविर (टैमी फ्लू) और जानामीविर (रेलेंजा) जैसी दवाओं से स्वाइन फ्लू का इलाज किया जाता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!