Breaking News :
>>जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें>>गोलू देव और हरज्यू देव की लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान- रेखा आर्या>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद राइफलमैन मनोज राणा की 13वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला- मुख्यमंत्री>>देहरादून में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 1.521 किलो कैटामाइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार>>प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह>>ज्योतिर्मयी नायक बनीं इंडियन आइडल 16 की विनर, जीती ट्रॉफी और 20 लाख रुपये>>शांतिपूर्ण प्रदर्शन नागरिकों का संवैधानिक अधिकार- सुप्रीम कोर्ट>>मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरी बार जीता स्वर्ण>>अगले तीन घंटे उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट>>कांवड़ यात्रा के लिए देहरादून में विशेष ट्रैफिक प्लान, धर्मावाला से डायवर्ट होंगे कांवड़ वाहन>>‘भ्रमण से भ्रम मिटते हैं, सीमांत गांव देश के प्रहरी भी हैं और पहला पड़ाव भी’-प्रधानमंत्री मोदी>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा>>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा>>भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी
ताज़ा खबरेंदेश

बीच सड़क पर जेसीबी खड़ी करके पुलिस टीम को रोका और बाद में पुलिस टीम पर कर दिया हमला

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 जुलाई 2020, शुक्रवार। चौबेपुर के बिकरू गांव में शिवराजपुर, बिठूर और चौबेपुर से पुलिस फोर्स लेकर आधी रात सीओ बिल्हौर के दबिश देने की भनक शायद हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को पहले से लग गई थी। पुलिस जवानों की मानें तो रात में बीच रास्ते पर जेसीबी खड़ी कर दी गई थी, इससे साफ है कि पुलिस दबिश की जानकारी पहले से हो गई थी। यही वजह रही पुलिस के पहुंचते ही फायरिंग शुरू हो गई। सीओ, दारोगा व सिपाहियों को जिस तरह मारा गया, उससे प्रतीत हो रहा है कि पहले से ही पूरी तैयारी कर ली गई थी। गांव में सर्च ऑपरेशन करके पुलिस हमलावरों को पकड़ने का प्रयास कर रही है।

बताया गया है कि इस वर्ष होली में हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे और गांव के बीनू तिवारी के बीच भिड़ंत हो गई थी। दोनो पक्षों के बीच कई राउंड फायरिंग होने से गांव में दहशत का माहौल बन गया था। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमे दर्ज किए थे, हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के खिलाफ भी हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज हुआ था। इस घटना में विकास दुबे फरार हो गए थे। हालांकि कई अन्य मामलों में पुलिस वांछित विकास दुबे की तलाश कर रही थी। वहीं पुलिस को सूचना मिली थी पिंटू हत्याकांड में शामिल शूटर भी विकास दुबे के घर में पनाह लिए हुए हैं। इसकी सूचना पर बिठूर चौबेपुर और शिवराजपुर थाना क्षेत्रों की फोर्स लेकर बिल्हौर सीओ देवेंद्र मिश्रा रात में दबिश डालने गांव गए थे।

पुलिस कर्मियों ने बताया कि पहले बीच सड़क पर जेसीबी खड़ी करके पुलिस टीम को रोकने की कोशिश की गई। बाद में गांव के अंदर पुलिस टीम दाखिल हुई तो हमला कर दिया गया। तीन पुलिस टीमें बनाई गई थी, हमला होने पर एक टीम पीछे हटकर बैकअप करने लगी। वहीं दो टीम के सदस्यों ने आगे बढ़कर मोर्चा लिया। बताया जा रहा है कि आगे बढ़ रहे सीओ ने एक घर के अंदर घुसकर मोर्चा लेने की कोशिश की तो बदमाशों ने उन्हें बाहर खींच लिया और उनके सिर पर गोली मार दी। इसी तरह सिपाहियों को पकड़कर लिया और पीट-पीटकर माैत के घाट उतार दिया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!