Breaking News :
>>सोमेश्वर में जन मिलन कार्यक्रम, कई ग्रामीणों ने थामा भाजपा का दामन>>अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपियों को फिर झटका, सभी की जमानत याचिकाएं खारिज>>एसजीआरआरयू के दीक्षारंभ का भव्य समापन, रेन डांस पर जमकर थिरके छात्र-छात्राएं>>ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे ठप: भल्लेगांव बागवान के पास पहाड़ी से भारी मलबा गिरने से बंद हुआ मार्ग>>मुख्य सचिव ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के दिए निर्देश>>भारत ने श्रीलंका को पहले टेस्ट मैच में 165 रन से हराया>>सलेड़ी -खेरोला से खड़की-नौकुचियाताल(भीमताल) बाईपास मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारम्भ>>जापानी तकनीक का लाभ छोटे किसानों तक पहुंचाएं, कृषि लागत घटाकर उत्पादकता बढ़ाएं: शिवराज सिंह चौहान>>रेलटेल के शेयरों में 6% का उछाल, ₹290 के पार पहुंचा भाव>>बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 100 करोड़ के पार हुई फिल्म की कमाई>>देहरादून में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद आरोपी गिरफ्तार>>हर महीने के पहले मंगलवार को होगी समन्वय बैठक, जिलों की समस्याओं का तेजी से होगा समाधान>>केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ. आर. राजेश ने की वर्चुअल समीक्षा>>सीमाद्वार जलभराव पर डीएम सख्त, 24 घंटे में सफाई और डिवाटरिंग के निर्देश>>ऋषिकेश: अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्ती, बिना मानचित्र निर्माण को किया सील>>तमक नाले में लापता हवलदार पंकज की तलाश तेज, SDRF-NDRF समेत कई टीमें रेस्क्यू में जुटीं>>उत्तराखंड में सितंबर से शुरू होगा खेल महाकुंभ-2026, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होंगी प्रतियोगिताएं>>रूम फ्रेशनर की खुशबू के पीछे छिपा खतरा? ज्यादा इस्तेमाल से हो सकती हैं ये परेशानियां>>मुख्य सचिव ने की चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा>>‘जन नायकन’ की OTT रिलीज डेट तय, 21 अगस्त से ZEE5 पर होगी स्ट्रीम
मनोरंजन

बॉलीवुड को बड़ा झटका : फ़िल्म इंडस्ट्री में डांस का जलावा दिखाने वाली फेमस कोरियोग्राफर सरोज ख़ान ने भी अब हमारे बीच नहीं रहीं

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 जुलाई 2020, शुक्रवार। मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान अब हमारे बीच नहीं रहीं। शुक्रवार सुबह 2 बजे मुंबई के बांद्रा स्थित गुरु नानक अस्पताल में उनका निधन हो गया है। सरोज ख़ान की तबीयत कुछ समय पहले भी खराब हुई थी। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी जिसके बाद उन्हें गुरु नानक अस्पताल में  भर्त करवाया गया था।हालांकि वो जल्दी ठीक होकर वापस घर आ गई थीं। लेकिन शुक्रवार को उनकी तबीयत अचानक फिर ख़राब हुई और कार्डियक अरेस्ट की वजह से सरोज ख़ान ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। परिवार ने सरोज ख़ान का  को आज ही सुपुर्द-ए-ख़ाक कर दिया है। परिवार वालों ने उन्हें मलाड के कब्रिस्तान में दफ़नाया। अब तीन दिन बाद प्रार्थना सभा का आयोजन करवाया जाएगा।

आपको बता दें कि फ़िल्म इंडस्ट्री में डांस का जलावा दिखाने वाली सरोज ख़ान का असली नाम  निर्मला नागपाल था। वह भारत-पाक विभाजन के बाद भारत आई थीं। उन्होंने महज 3 साल की उम्र में बतौर बाल कलाकार अपना काम शुरू कर दिया था। सरोज ने अपने डांस टीचर सोहनलाल से ही शादी की थी। वहीं, अगर करियर की बात करें, तो सरोज ने आखिरी बार कलंक फ़िल्म बतौर कोरियोग्राफार काम किया था। इसके अलावा उन्होंने गोविंदा और माधुरी दीक्षित जैसे बेहतरनी डांसर को अपने कला से नवाज है।

  • सरोज खान के जाने से उनकी फेवरेट स्टूडेंड माधुरी दीक्षित को सदमा लगा है। माधुरी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मैं बिखर गई हूं। माधुरी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मैं अपनी दोस्त और गुरु, सरोज खान के जाने से बिखर गई हूं। मेरे डांस में मुझे पूरे पोटेंशियल तक पहुंचाने में मदद करने के लिए मैं उनके काम की हमेशा आभारी रहूंगी। दुनिया ने एक अद्भुत प्रतिभाशाली व्यक्ति को खो दिया है। मैं आपको याद करूंगी। उनके परिवार के प्रति मेरी सच्ची संवेदना’।
  • सरोज ख़ान को मुंबई की मिट्टी में सुपुर्द-ए-ख़ाक किया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब सुबह 7 बजे मलाड स्थित कब्रिस्तान में सरोज ख़ान को दफनाया गया। उनकी अंतिम यात्रा में करीबी और परिवार के लोग शामिल हुए। न्यूज़ एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए सरोज ख़ान की बेटी सुकैना ख़ान ने बताया कि तीन दिन बाद प्रार्थना रखी जाएगी।
  • सरोज ख़ान का अंतिम सोशल मीडिया पोस्ट भी काफी वायरल हो रहा है। उन्होंने अपने आखिरी पोस्ट में सुशांत सिंह राजपूत को याद किया था। गौरतलब है कि 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत ने भी इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
  • सरोज ख़ान के लिए आखिरी समय उतना अनकूल नहीं रहा। कभी लगातार फ़िल्में करने वाली सरोज ख़ान के पास करियर के आखिरी पड़ाव पर कोई काम नहीं बचा था। इस बात खुलासा उन्होंने खुद एक इंटरव्यू के दौरान किया था। कुछ समय पहले सलमान ख़ान उनकी मदद के लिए आगे भी आए थे।
  • सरोज ख़ान ने अपनी करियर में कई शानदारा फ़िल्में की। बाल कलाकार के रूप में करियर की शुरुआत करने वाली सरोज ख़ान की आखिरी फ़िल्म कलंक रही। इस फ़िल्म में उन्होंने अपनी फेवरेट स्टूडेंट माधुरी दीक्षित को कोरियोग्राफ किया।
  • सरोज ख़ान के जाने से फ़िल्म इंडस्ट्री को काफी गहरा झटका लगा है। एक के बाद एक आ  रही दुःखद ख़बर से फ़िल्म इंडस्ट्री के लोग सदमे में हैं। सरोज ख़ान के जाने के बाद बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर आम आदमी तक सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने श्रद्धांजलि दे रहा है। एक्टर सुनील ग्रोवर ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘सरोज खान जी की निधन के खबर से सदमे में हूं। उनके जाने से एक युग समाप्त हो गया। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।’
  • कोरोना वायरस की वजह से मुंबई के हालात देखते हुए सरोज ख़ान का अंतिम संस्कार आज ही किया जाएगा। कोरियोग्राफर का पार्थिव शरीर हॉस्पिटल से सीधा मिड चौकी चारकोप कब्रिस्तान ले जाया गया है।
  • सरोज खान के जाने से उनके फैंस को झटका लगा है। सोशल मीडिया पर ट्वीट कर फैंस सरोज खान को श्रद्धांजलि दे रहे हैं और कह रहे हैं कि लेजेंड्स कभी नहीं मरते।

 विदित रहे कि सरोज ख़ान का असली नाम निर्मला नागपाल था और उनका जन्म 22 नवंबर 1948 को मुंबई में हुआ था। लेकिन बाद में निर्मला नागपाल ने इस्लाम कुबूल किया और अपना नाम सरोज ख़ान रख लिया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!