Breaking News :
>>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, मुख्यमंत्री धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण>>औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार>>विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण>>मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी
ताज़ा खबरेंदेश

दिल्ली के दो मंजिला मकान में लगी आग – बिहार के रहने वाले 30 लोगों की मौत

बाहरी दिल्ली के किराड़ी इलाके में स्थित कपड़े के एक गोदाम में रविवार रात लगी भीषण आग ने 2 मंजिला मकान को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वहां मौजूद 13 लोगों में से 9 की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई लोग झुलस गए हैं। जान गंवाने वालों में कई महिलाएं और मासूम बच्चे भी हैं। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। प्रेम नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। जान गंवाने वाले सभी लोग बिहार के मधुबनी जिले के रहने वाले हैं।

दमकल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, उन्हें रविवार देर रात करीब 12:30 बजे  किराड़ी स्थित इंदर एंक्लेव फेस -1 , डी ब्लॉक गली नंबर 4 मकान नंबर 206 में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही दमकल व पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे व आग पर काबू पाने का काम शुरू कर दिया। यह मकान राम चंद्र झा का है। दमकल के अधिकारियों के मुताबिक, कुल 5 गाड़ियों की मदद से आग बुझाने का काम शुरू किया गया। कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया,  लेकिन तब तक इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो चुकी थी।

दमकल अधिकारियों का कहना है कि आग पर काबू पाने के दौरान कई लोगों को बाहर निकाल लिया गया, तो कई को आग पर काबू पाने के बाद घर से निकाला गया, जिनमें 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 लोग पूरी तरह से बेहोश व गम्भीर हालत में थे। उन्हें संजय गांधी व पास के आसपास में भर्ती कराया गया था, इनमें से भी एक की मौत की सूचना है। हादसे के समय मकान में करीब 13 लोग मौजूद थे।

ग्राउंड फ्लोर पर कपड़े के गोदाम में लगी थी आग

बताया जा रहा है कि जिस मकान में आग लगी वह 50 गज जमीन पर बना है, जिसमें ग्राउंड फ्लोर पर कपड़े का गोदाम है। बताया जाता है कि शॉर्ट सर्किट के कारण यह आग नीचे ग्राउंड फ्लोर पर लगी, जो धीरे-धीरे ऊपर बने दो मंजिला मकान में पहुंच गई। माना जा रहा है कि देर रात होने के चलते लोग सो रहे होंगे। ऐसे में उन्हें पता नहीं चला होगा और आग तेजी से फैलती चली गई और सबको अपनी चपेट में ले लिया। इसी दौरान आग किचन में पहुंची तो वहां सिलेंडर में भी ब्लास्ट हो गया, जिससे मकान का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। 9 मृतकों में शामिल उदय चौधरी का परिवार मूल रूप से बिहार के मधुबनी जिले के ब्रह्मपुर गांव के रहने वाल है। बताया जाता है कि उदय करीब ढाई लाख रुपये सिक्यूरिटी देकर रामचंद्र के मकान में किराए पर रह रहे थे।

हरिद्वार जाने के कारण छोटे बेटे की बची जान

राम चन्द्र झा के बड़े बेटे की मौत एक साल पूर्व कैंसर से हो गई थी। ऐसे में उनकी बरसी के लिए उनका छोटा बेटा टिंकू हरिद्वार शाम को ही गए थे। उन्हें देर रात रास्ते में ही घटना की जानकारी मिली। इसके बाद वह लौट गए।

इनकी गई जान

  • राम चंद्र झा
  • सुधिया देवी
  • संजू झा
  • उदय चौधरी
  • मुस्कान
  • अंजली
  • आदर्श
  • तुलसी
  • एक महिला की पहचान होनी है।

गौरतलब है कि इससे पहले दिल्ली के अनाजमंडी इलाके में एक अवैध रूप से चल रही भीषण आग में 40 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!