Breaking News :
>>मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी>>मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि>>आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान>>रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार>>उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत>>रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई>>कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया>>उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक>>मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित>>पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम>>केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी>>बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना>>एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा>>‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में फिर दिखेंगे जॉनी डेप? जैक स्पैरो की वापसी पर अभिनेता ने दिया बड़ा संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की भेंट>>त्यूणी उप जिला अस्पताल 15 नवम्बर तक किया जाए ऑपरेशनल- मुख्य सचिव>>ऋषिकेश में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार लोग गिरफ्तार; करीब पांच पेटी अवैध शराब बरामद>>अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए का प्रहार, 13 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेश

प्रधानमंत्री के सराहनीय कार्यक्रम “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के तहत बैंगलोर से आये विद्यार्थिर्यों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात 

आकाश ज्ञान वाटिका। 22 दिसम्बर 2019 ( देहरादून)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सराहनीय कार्यक्रम “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के तहत, आज रविवार, २२ दिसंबर को बैंगलोर से देहरादून आये विद्यार्थिर्यों का एक समूह ने सूबे के मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुख्यमंत्री आवास पर मुलाकात की। निश्चित रूप से इस तरह के कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता को मजबूती प्रदान करते हैं
इस कार्यक्रम के दौरान, मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से मुलाकात कर उनका उत्साह बर्धन किया तथा जलपान कराया।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चलाया जा रहा ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम निश्चित रूप से एक सराहनीय कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यह दर्शाना चाहते हैं कि हम सब भारतीय एक हैं एवं हमारी संस्कृति भी एक है।”

इस अवसर पर दून विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ० एम. एस. मन्द्रवाल, डॉ० कोमल, डॉ० नितिन सैनी, दून विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी अमित चौहान, प्रणव सेमवाल एवं विश्वविद्यालय के अनेक छात्र भी उपस्थित रहे।

आकाश ज्ञान वाटिका के संपादक घनश्याम चन्द्र जोशी की रिपोर्ट

सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्म दिवस (31 अक्टूबर),  जिसे देश में “राष्ट्रिय एकता दिवस ” के रूप में मनाया जाता, को यादगार बनाते हुए एवं सरदार पटेल को श्रद्दांजलि देते हुए, 31 अक्टूबर 2015 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की बात देश के सामने रखी | इस योजना का मुख्य उद्देश्य देश के सभी राज्यों को उनकी संस्कृति एवम इतिहास से जोड़ना है। यह भारत सरकार द्वारा पूरे देश में एकता और सद्भाव को मजबूत करने के लिये किया गया सराहनीय प्रयास है। इस कार्यक्रम के द्वारा पूरे देश के लोगों को आपस में एक दूसरे से जोड़ने का लक्ष्य बनाया गया हैं। इस पहल के अन्तर्गत पारम्परिक आधार पर हर साल देश के एक राज्य को दूसरे राज्य से जोड़ने की योजना निश्चित की गयी है। “विविधता में एकता” भारत की एक प्रमुख विशेषता है। प्रधानमंत्री ने अपने “मन की बात” कार्यक्रम में कहा था कि “एक भारत श्रेष्ठ भारत” योजना भारत को “वन इंडिया सुप्रीम इंडिया” बनायेगा। यह शान्ति और सद्भाव को बढ़ाने के लिये ठोस पहल है। इस योजना के माध्यम से लोगों को आसानी से जोड़ कर, देश में एकता और सद्भाव की संस्कृति समृद्ध बनाने के मुख्य लक्ष्य को प्राप्त करना है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!