Breaking News :
>>मानसून की चुनौती के बीच चारधाम यात्रा जारी, 48 लाख पार हुआ श्रद्धालुओं का आंकड़ा>>रक्षाबंधन समारोह में लगभग 20 हजार बहनों ने मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर बाँधा रक्षा सूत्र>>श्री दरबार साहिब पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल, जल्द होगा एसएमआई अस्पताल का 100 करोड़ से अधिक बकाया भुगतान>>रक्षाबंधन पर मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण का मुख्यमंत्री धामी ने दोहराया संकल्प>>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को बल: शिवराज सिंह चौहान ने कहा- एक राष्ट्र-एक चुनाव आज देश की जरूरत>>सहस्त्रधारा में स्नान के दौरान डूबे व्यक्ति की तलाश में उतरी SDRF, 2 किलोमीटर दूर मिला शव>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, 80 सड़कें बंद; 28 अगस्त तक मौसम खराब रहने के आसार>>उत्तराखंड में आयुष सेतु पोर्टल की शुरुआत, अब ऑनलाइन मिलेंगी कई सुविधाएं>>मसूरी में बारिश के बीच माल रोड पर गिरा पेड़, होटल की छत और रेलिंग क्षतिग्रस्त>>एनईपी के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विश्वविद्यालय तैयार करेंगे समयबद्ध रोडमैप>>बार-बार मांसपेशियों में खिंचाव? सिर्फ थकान नहीं, यह भी हो सकता है कारण>>दो आरोपियों को जिला बदर करने के आदेश, दो के नोटिस निरस्त>>12 दिन बाद धौलीगंगा नदी किनारे मिला लापता चालक हवलदार पंकज रुधौला का शव>>डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश>>सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश>>देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री>>आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश>>रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण>>‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव>>दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
उत्तर-प्रदेशक्राइम

पिता की हैवानियत : सगी दो बेटियों के साथ चार साल से कर रहा था दुष्कर्म, इस तरह हुआ मामले का खुलासा 

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 3 अक्टूबर 2023, गाजियाबाद। मुरादनगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में कलयुगी पिता की हैवानियत का मामला सामने आया है। आरोपित ने अपनी दो सगी बेटियों के साथ दुष्कर्म किया। वह पिछले चार साल से उनका शारीरिक उत्पीड़न कर रहा था। दोनों ही बेटियां नाबालिग हैं। विरोध पर दोनों को जान से मारने की आरोपित धमकी देता था। घबराई बेटियों ने अपनी मां को भी कुछ नहीं बताया। शिकायत करने की भी हिम्मत नहीं जुटा सकी। कुछ दिन पहले शिक्षिका के पूछने पर बड़ी बेटी ने रोते हुए सब बताया तो मामले से पर्दा हटा।

पुलिस की जांच में आरोपों की पुष्टि हुई। रविवार को पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पीड़िता ने शिक्षिका को बताई आपबीती

थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी की रहने वाली दंपती कामगार हैं। उनके दो बेटियां हैं। एक की उम्र 15 और दूसरी की 17 वर्ष है। दोनों एक सरकारी स्कूल में पढ़ाई करती है। पिछले काफी समय से व्यक्ति ड्यूटी पर नहीं जा रहा है। पत्नी ही मजदूरी कर परिवार को चला रही हैं।

काफी समय से दोनों बेटियां गुमसुम रहती थीं। कुछ दिन पहले बड़ी बेटी स्कूल में मायूस बैठी थी। शिक्षिका उसके पास आई और मायूस रहने का कारण पूछा। पहले तो उसने कुछ नहीं बताया। लेकिन जब शिक्षिका ने मदद का भरोसा दिया तो वह रोने लगी।

उसने शिक्षिका को बताया कि पिता उनके निजी अंगों से छेड़खानी करते हैं। कई बार उनके साथ दुष्कर्म भी किया। जब भी मना किया तो पिता ने उन्हें बेरहमी से पीटा। हर बार जान से मारने की धमकी दी। पिछले चार साल से पिता का उत्पीड़न झेल रही हैं। ऐसा ही छोटी बहन के साथ भी किया गया। कई बार मां से शिकायत करने की कोशिश की, लेकिन हिम्मत नहीं जुटा सकी।

आरोपी पिता गिरफ्तार

शिक्षिका ने उनकी बात पर गंभीरता बरतते हुए पुलिस अधिकारियों से कॉल कर संपर्क किया। अधिकारियों को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। पुलिस अधिकारियों ने एक महिला दारोगा को जांच दी। उन्होंने जांच की तो आरोपों की पुष्टि हुई। दोनों बेटियों के बयान भी दर्ज हुए। इस पर रविवार को पुलिस ने बड़ी बेटी की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जब वे दुष्कर्म के लिए मना करती थी तो पिता खाना नहीं देता था। उनके साथ गलत व्यवहार करता था। गाली-गलौज भी की गई। इसी के चलते पढ़ाई में भी मन नहीं लगता था। कई बार तो आत्महत्या करने का भी ख्याल आया। लेकिन किसी तरह हौसला बांधा। पिता की करतूत से तंग आकर दोनों बहनें अधिकांश समय घर से बाहर ही रहने लगी। उसी समय घर पर आती थी जब मां घर पर मौजूद रहती थी। स्कूल से भी देरी से आने लगी। स्कूल के मैदान में समय व्यतीत कर देती थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!