Breaking News :
>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक>>नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश>>पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण>>प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी>>राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम>>उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
उत्तराखण्डपिथौरागढ़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित जनपद भ्रमण को लेकर कैबिनेट मंत्रियों ने परखी तैयारी

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 3 अक्टूबर 2023, पिथौरागढ़। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम को देखते हुए प्रदेश के कृषि एवं कृषि कल्याण, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास विभाग मंत्री गणेश जोशी तथा प्रदेश के लोक निर्माण विभाग, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, संस्कृति, जलागम प्रबंधन एवं भारत नेपाल उत्तराखंड नदी परियोजना मंत्री सतपाल महाराज मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन की तैयारियों का जायजा लेने जनपद भ्रमण पर एक साथ पहुंचे। मंत्री गणेश जोशी एवं सतपाल महाराज पिथौरागढ़ स्थित पुलिस लाइन हैलीपैड पर हेलीकॉप्टर से पहुंचे, जहां पर जिलाधिकारी रीना जोशी एवं एसपी लोकेश्वर सिंह सहित गणमान्य व्यक्तियों व अन्य अधिकारियों द्वारा उनका स्वागत किया गया।

इसके उपरांत मंत्री गणेश जोशी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित जनसभा स्थल पिथौरागढ़ स्थिति एसएस वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम का स्थलीय निरीक्षण करने कार से पहुंचे, तथा जनसभा स्थल पर हो रही सभी तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने जिलाधिकारी से प्रवेश द्वार, पण्डाल स्थल, टेण्ट, पेयजल, शौचालय आदि व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण कर ली जायें, तथा तैयारियों में किसी प्रकार की त्रुटि नहीं रहनी चाहिये।

बता दें कि मंत्री सतपाल महाराज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनपद के प्रस्तावित भ्रमण स्थल ओम पर्वत, आदि कैलाश पर्वत क्षेत्र के निरीक्षण हेतु पुलिस लाइन से हैली कॉप्टर द्वारा रवाना हो गये हैं।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, जिलाधिकारी रीना जोशी,एसपी लोकेश्वर सिंह, विधायक बिशन सिंह चुफाल, गिरीश जोशी आदि उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!