Breaking News :
>>राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखण्ड को मिलेगी खेल विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक सौगात : रेखा आर्या>>उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई उड़ान, नए पर्यटन डेस्टिनेशन विकसित करने पर जोर>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>नन्हे-मुन्ने बच्चों संग कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मनाया रक्षाबंधन>>मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से मिले विश्व बैंक के अधिकारी>>मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में नया रिकॉर्ड, 2.35 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण>>मुख्यमंत्री धामी ने पाँच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन>>कम खाना खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है वजन? रोटी नहीं, ये आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार>>आंध्र प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-ऑटो की टक्कर में 7 लोगों की मौत, कई घायल>>मुख्यमंत्री के निर्देशों पर श्रीनगर व कोटद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती
देश

हिरासत में लिए गए फारुख अब्‍दुल्‍ला वहीं कस्‍टडी में भेजी गई बेटी साफ‍िया

आकाश ज्ञान वाटिका। जम्‍मू-कश्‍मीर पुलिस ने बुधवार को नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला को नजरबंद किया गया है। वहीं उनकी बेटी साफ‍िया को न्‍यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। कल जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के विरोध में फारूक अब्दुल्ला की बहन और उनकी बेटी समेत एक दर्जन से ज्यादा महिलाओं को पुलिस ने एहतियातन हिरासत में लिया था।

राज्‍य में पाबंदियां लगने के बाद लालचौक में लगभग 72 दिन बाद यह पहला प्रदर्शन था। प्रदर्शनकारी महिलाओं में फारूक अब्दुल्ला की बहन सुरैया अब्दुल्ला, डॉ. फारूक अब्दुल्ला की बेटी साफिया अब्दुल्ला और जम्मू कश्मीर हाईकोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस बशीर अहमद खान की पत्नी हव्वा बशीर शामिल थीं। सभी जम्मू कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम को रद करने, राज्य में अनुच्छेद-370 बहाल करने और जेलों में बंद सियासी हस्तियों की तत्काल रिहाई की मांग कर रही थीं।

प्रदर्शनकारी महिलाओं ने हाथों और कंधों पर काली पट्टियां बांध रखी थीं और प्लेकार्ड उठा रखे थे। प्रेस एनक्लेव से यह महिलाएं नारेबाजी करते हुए लाल चौक स्थित घंटाघर के लिए रवाना हुई थीं। वहां मौजूदा महिला पुलिस और सीआरपीएफ कर्मियों के एक दस्ते ने उन्हें प्रेस एनक्लेव के बाहर रोक लिया लेकिन महिलाओं ने वहीं धरने पर बैठने की कोशिश की। सुरक्षाकर्मियों ने इसकी भी अनुमति नहीं दी और उन्हें वहां से जाने के निर्देश दिए। महिलाओं के अडि़यल रुख को देखते हुए उन्‍हें हिरासत में ले लिया गया था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!