Breaking News :
>>पौधे नहीं, भविष्य की हरियाली तैयार कर रहा एमडीडीए>>शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है- मुख्यमंत्री>>दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान>>यूपी का मतलब अल्टीमेट पोटेंशियल, टेक्सटाइल सेक्टर बनेगा नई औद्योगिक ताकत: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ>>योगी सरकार का ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर पेयजल आपूर्ति के साथ सुगम आवागमन की सुविधा पर भी जोर>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री से की शिष्टाचार भेंट>>बीरोंखाल में श्रमिक पंजीकरण शिविर, सैकड़ों श्रमिकों ने लिया हिस्सा>>जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी>>देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव>>‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत>>स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, 37वें से 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी>>विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, 29,929 मतदाता जांच में पाए गए अपात्र>>मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त>>संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री>>‘श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे’- महाराज>>जनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण>>स्वस्थ बालिकाएं ही स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव रखती हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण>>उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा- मुख्यमंत्री>>उत्तराखंड में बढ़ा लंपी रोग का खतरा, 21 पशुओं में संक्रमण की पुष्टि, एक बछड़े की मौत
ताज़ा खबरेंदेश

पंजाब स्‍कूल शिक्षा बोर्ड से अनुमति लिए बगैर पंजाब के कई स्‍कूलों में किसान आदोलन के बारे में पढ़ाया जा रहा है

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 अप्रैल 2022, शुक्रवार, चण्डीगढ़। पंजाब में कुछ निजी स्‍कूलोंं में तीन कृषि कानूनों के खिलाफ चले किसान आंदोलन के बारे में विद्यार्थियों को पढ़ाया जा रहा है और यह सब पंजाब शिक्षा बाेर्ड की मंजूरी लिए बिना किया जा रहा है। एक साल से ज्यादा समय तक चले किसान आंदोलन को पंजाब के कई निजी स्कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है।

एक निजी प्रकाशक की छठी कक्षा की पंजाबी की पुस्तक में इसे जगह दी गई है। हालांकि इस पुस्तक को लेकर पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड से अनुमति नहीं ली गई है। ‘मोह दिया तंदा’ नामक पंजाबी पुस्तक में किसान आंदोलन को पांच पृष्ठ में एक चैप्टर के रूप में शामिल किया गया है।

पुस्तक के लेखक व फेडरेशन आफ प्राइवेट स्कूल्स एंड एसोसिएशन पंजाब के अध्यक्ष डा. जगजीत सिंह धूरी का कहना है कि पुस्तक को निजी प्रकाशक ग्लोबल लर्निंग सोल्यूशन ने प्रकाशित किया है। पिछले दो दशकों से पंजाबी पाठ्य पुस्तकों की सामग्री को संशोधित नहीं किया गया है। इसलिए इस पुस्तक को सिलेबस में शामिल किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह इस किताब को पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के पाठ्यक्रम में शामिल करवाने के लिए जल्द मुख्यमंत्री भगवंत मान से मिलेंगे।

पुस्तक के लेखक डॉ० जगजीत सिंह धूरी का दावा है कि पुस्तक को 100 से ज्यादा निजी स्कूलों ने अपने पाठ्यक्रम में शामिल किया है। जगराओं के स्प्रिंग ड्यू स्कूल, तलवंंडी कलांं के एमएलडी स्‍कूल, सेंट जीडीएस कान्वेंट स्कूल, गोल्डन अर्थ कान्वेंट स्कूल सहित कुछ अन्य स्कूलों में यह पुस्तक बच्चों को पढ़ाई जा रही है। स्प्रिंग डयू स्कूल के प्रिंसिपल नवनीत चौहान ने कहा कि ‘मोह दिया तंदा’ पुस्तक स्कूल में पढ़ाई जा रही है।

पंजाब स्कूल एजूकेशन बोर्ड (पीएसईबी) के चेयरमैन प्रोo योगराज का कहना है कि बोर्ड अपनी पुस्तकें प्रकाशित करता है। यदि कोई लेखक अपनी पुस्तक, निबंध, कहानी आदि बोर्ड के सिलेबस में शामिल करना चाहता है, तो उस पर अकादमी विंग में पैनल डिसक्शन होती है। उन्‍होंने कहा कि इस पर ध्यान रखा जाता है कि इससे किसी की धार्मिक आस्था या राष्ट्रीय एकता को ठेस न पहुंचे। पूरी जांच व नियमों के बाद ही उसे सिलेबस में शामिल किया जाता है। बिना इजाजत पीएसईबी का कोई सरकारी या निजी स्कूल किसी पुस्तक को लागू करता है तो उस पर एक्शन होता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!