Breaking News :
>>श्री सनातन धर्म मंदिर, नेहरू कॉलोनी, देहरादून में दो दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन>>पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण जारी, स्टॉक, माप एवं गुणवत्ता मानकों की हुई जांच>>फल मंडियों में कटौती से परेशान मोरी के किसान, कृषि मंत्री गणेश जोशी से लगाई गुहार>>कपकोट के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में डीएम अपूर्वा पाण्डे का स्थलीय निरीक्षण, सड़क की गुणवत्ता पर जताई नाराजगी>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन का कड़ा रुख>>नीति निर्माण में शोध, नवाचार और प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाए- मुख्यमंत्री>>नौले-धारों और नदियों के पुनर्जीवन को लेकर डीएम ने दिए प्रभावी कार्ययोजना के निर्देश>>नैनीताल में खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, 07 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे>>ग्रामीण उत्पादों और पहाड़ी शिल्प को मिला बड़ा मंच, हल्द्वानी में ‘ग्रामीण भारत महोत्सव’ का शुभारंभ>>वड्यूड़ा गांव पहुंचीं मंत्री रेखा आर्या, पीड़ित परिवारजनों से की मुलाक़ात, दिया हर संभव मदद का भरोसा>>छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर, पात्र छात्र-छात्राओं को समय से आवेदन कराने के निर्देश>>नैनीताल में निजी स्कूलों की मनमानी पर शिक्षा विभाग का शिकंजा, अभिभावकों को लौटाए गए 39 लाख रुपये से अधिक>>सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रशासन की सख्ती जारी, टर्नर रोड वार्ड में 38 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण>>देहरादून में वृद्धावस्था पेंशन से वंचित बुजुर्गों के लिए चलेगा विशेष अभियान, 30 सितंबर तक होंगे आवेदन>>नवनियुक्त कार्मिक जनसेवा की भावना से अपने दायित्वों का करें निर्वहन- मुख्यमंत्री>>डायबिटीज में सिर्फ दवा नहीं, डाइट भी जरूरी, इन चीजों का रखें खास ध्यान>>डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, जन्मसिद्ध नागरिकता को सीमित करने के आदेश पर कोर्ट ने लगाई रोक>>कुणाल खेमू की ‘वाइब’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, 18 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म>>भारत करेगा पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, मुंबई-वडोदरा में होंगे मुकाबले>>देहरादून में नशे के खिलाफ प्रशासन का शिकंजा, 208 केस दर्ज और 237 आरोपी जेल भेजे गए
मनोरंजन

किसानों की मदद को आगे आयीं कंगना रनौत, आमिर ख़ान की NGO को किया दान…

मुंबई। अपनी बेहतरीन एक्टिंग और बेबाक बयानों के लिए चर्चा में रहने वाली कंगना रनौत किसानों की मदद के लिए आगे आयी हैं। कंगना ने किसानों के लिए काम करने वाली एक संस्था के लिए एक लाख रुपये का दान दिया है। ख़ास बात यह है कि इस एनजीओ की कमान आमिर ख़ान के हाथ में है।

इसकी जानकारी कंगना की बहन रंगोली ने ट्विटर पर दी है। रंगोली ने ट्वीट में बताया कि कंगना ने एक लाख रूपये दान किये हैं और उन्होंने एक हज़ार रुपये जल मित्र संस्था को दान किये हैं। रंगोली ने दूसरे लोगों से भी मदद के लिए आगे आने का आह्वान करते हुए कहा कि आप भी किसानों के लिए जो भी संभव हो, उतना दान करें। यह कोई चैरिटी नहीं है। हमने उनके साथ लंबे अर्से से न्याय नहीं किया है। भारत को आज़ादी मिल गयी, मगर फिर भी क्रू ब्रिटिश कानूनों और नीतियों को नहीं बदला गया, जिससे किसानों का लाभ पहुंचता। हमें उन्हीं की वजह से अन्न मिलता है। पृथ्वी दिवस के अवसर पर आइए धरती पुत्रों के लिए कृतज्ञता जताएं। जल मित्र को साइन कीजिए।

इससे पहले आमिर ख़ान जल मित्र डॉट ऑर्ग वेबसाइट के ज़रिए किसानों के हित में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का काम कर रहे हैं। इस इनिशिटिव के ज़रिए आमिर महाराष्ट्र के सूखाग्रस्त इलाकों में किसानों पानी पहुंचाने का काम कर रहे हैं। इसके लिए श्रमदान और आर्थिक सहयोग के विकप्ल हैं। श्रमदान के लिए पंजीकरण की 23 अप्रैल अंतिम तिथि है।

दिलचस्प बात यह है कि कंगना ने अपनी फ़िल्म मणिकर्णिका द क्वीन ऑफ़ झांसी को लेकर कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ पर पक्षपात के आरोप लगाये थे, जिनमें आमिर ख़ान भी शामिल थे। कंगना ने कहा था कि जब आमिर ख़ान ने अपनी फ़िल्मों दंगल और सीक्रेट सुपरस्टार की स्क्रीनिंग के लिए उन्हें बुलाया था तो वो दौड़ी चली गयी थीं, मगर उनके पास मणिकर्णिका के लिए फुर्सत नहीं है। हालांकि वो मामला तभी शांत हो गया था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!