Breaking News :
>>‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक>>मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण>>जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं>>चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद>>स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या>>देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार>>किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री>>बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर>>अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का बड़ा हवाई हमला, तीन लोगों की मौत, कई घायल>>एशियन गेम्स 2026- भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने पाकिस्तान को 3-0 से हराया>>मिशन-2027: पश्चिमी यूपी में संगठन की तैयारियों को परखेंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन>>खेल के प्रति समाज की बदली है सोच, अभिवावक खेलों को लेकर बच्चों को कर रहे प्रोत्साहित- रेखा आर्या>>कुर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद्, धर्मपुर शाखा द्वारा आयोजित किया गया मेधावी छात्र सम्मान समारोह>>नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी>>“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या>>सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में>>बच्चों का आधार बनवाने पहुंचे लोगों के नाम पर खुल रहे थे फर्जी बैंक खाते, दो डाककर्मी समेत चार गिरफ्तार>>​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल>>हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
मनोरंजन

मशहूर एक्टर श्रीराम लागू का निधन,पीएम मोदी समेत इन स्टार्स ने दी श्रद्धांजलि

भारतीय सिनेमा और थिएटर के वेटरन एक्टर डॉ. श्रीराम लागू का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। हिंदी और मराठी सिनेमा में डॉ. लागू ने 100 अधिक फ़िल्मों में काम किया। उनके निधन की ख़बर आते ही बॉलीवुड में शोक की लहर छा गयी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऋषि कपूर समेत कई सेलेब्रिटीज़ ने डॉ. लागू को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

एएनआई ने ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि डॉ. श्रीराम लागू ने पुणे के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। मिड-डे के मुताबिक, उनका निधन उम्र से संबंधित बीमारियों के कारण हुआ। बहुत कम लोग जानते हैं कि डॉ. श्रीराम लागू एक बेहतरीन एक्टर होने के साथ ENT सर्जन भी थे। उन्होंने अपने करियर में फ़िल्मों के अलावा 20 मराठी नाटकों का निर्देशन भी किया। अस्सी और नब्बे के दशक में डॉ. लागू फ़िल्मों में एक जाना-पहचाना चेहरा बन चुके थे। इस दौरान उन्होंने हिंदी और मराठी सिनेमा की क़रीब साठ फ़िल्मों में अलग-अलग भूमिकाएं अदा कीं। 1990 के बाद पर्दे पर उनकी मौजूदगी कम हो गयी थी, मगर थिएटर में वो सक्रिय रहे

डॉ. श्रीराम लागू के निधन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम ने लिखा- डॉ. श्रीराम लागू के व्यक्तित्व में विविधता और मेधा झलकती थी। अपनी सालों लम्बी यात्रा में उन्होंने बेहद शानदार परफॉर्मेंस से चमत्कृत किया। उनके काम को आने वाले कई सालों तक याद रखा जाएगा। उनके निधन की ख़बर से क्षुब्ध हू। उनके प्रशंसकों को संवेदनाएं। ओम शांति।

ऋषि कपूर ने डॉ. श्रीराम लागू के निधन पर लिखा- श्रद्धांजलि, सबसे सहज कलाकारों में शामिल डॉ. श्रीराम लागू हमें छोड़कर चले गये। उन्होंने कई फ़िल्में कीं। दुर्भाग्यवश पिछले 25-30 सालों में उनके साथ काम करने का मौका कभी नहीं मिला। वो पुणे में रिटायर्ड जीवन बिता रहे थे। डॉ. साहब आपको बहुत प्यार। वहीं, मधुर भंडारकर समेत कई सेलेब्रिटीज़ ने डॉ. लागू को श्रद्धांजलि दी।

डॉ. लागू को एक्टिंग का शौक़ मेडिकल की पढ़ाई के दौरान ही लग गया था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत थिएटर से की थी। उन्होंने 1971 में आयी आहट- एक अजीब कहानी से हिंदी सिनेमा में बतौर एक्टर पारी शुरू की थी। अपने करियर में उन्होंने कई तरह के किरदार निभाये।

1978 में घरौंदा फ़िल्म के लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के लिए फ़िल्मफेयर अवॉर्ड प्रदान किया गया था। 1997 में उन्हें कालीदास सम्मान से नवाज़ा गया था। 2006 में डॉ. लागू को सिनेमा में योगदान के लिए मास्टर दीनानाथ मंगेशकर स्मृति प्रतिष्ठान ने सम्मानित किया था। वहीं, 2010 में उन्हें संगीत नाटक एकेडमी फेलोशिप से सम्मानित किया गया था। बहुमुखी प्रतिभा के धनी डॉ. श्रीराम लागू ने लमान शीर्षक से आत्मकथा भी लिखी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!