Breaking News :
>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज>>रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई>>‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए ग्रामीण आजीविका मॉडल को मजबूत करने पर मंथन>>मुख्यमंत्री धामी की दो टूक संदेश—सड़कें गड्ढामुक्त हों, विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता हुआ तो जिम्मेदार अधिकारी पर होगी कार्रवाई>>वसुंधरा ताल में स्थापित हुई पूर्व चेतावनी प्रणाली, ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी मजबूती>>खटोली तल्ली में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 610 लाभार्थी लाभान्वित, 75 शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त>>FDA आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद>>ऋषिकेश में बुजुर्गों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 25 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों की हुई जांच>>देहरादून में मतदाता जागरूकता गतिविधियां तेज, जिलाधिकारी ने सभी विभागों को दिए निर्देश>>स्कूलों में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को ढाई करोड़ स्वीकृत>>विकास भवन में तीन दिवसीय प्रशासनिक प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ, पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: वीवीआईपी की भूमिका की जांच की मांग, कांग्रेस ने गांधी पार्क में किया मौन सत्याग्रह>>प्रदेश में मौसम फिर लेगा करवट, बारिश के साथ बर्फबारी के आसार>>डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड के राज्यपाल नियुक्त होने पर महाराज ने दी शुभकामनाएं>>नशामुक्त उत्तराखंड का संकल्प, परेड ग्राउंड में लोगों को दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ>>देहरादून में तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 100 से अधिक लोगों को शिकार बनाने का खुलासा>>भारतीय खिलाड़ियों का जलवा- आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ बने शुभमन गिल और शेफाली वर्मा>>सीओ अस्मिता ममगाईं ने किया कोतवाली कोटद्वार का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश>>चोट के चलते न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शुरुआती दो मैच नहीं खेलेंगे ऋषभ पंत, इस खिलाड़ी को मिला मौका
देश

चारों दोषियों को फांसी के लिए डेथ वारंट जारी

चारों दोषियों अक्षय, विनय, मुकेश और पवन को फांसी के लिए डेथ वारंट जारी करने संबंधी याचिका पर बुधवार को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई हुई। निर्भया के माता-पिता के वकील ने अपनी याचिका में कोर्ट से जल्द डेथ वारंट जारी करने की मांग की, अब इस पर 7 जनवरी को सुनवाई होगी।

वहीं कोर्ट ने तिहाड़ जेल प्रशासन को निर्देश जारी किया है, जिसमें तिहाड़ जेल अधिकारियों से कहा है कि वे दोषियों को दया याचिका दायर करने के लिए नए सिरे से नोटिस जारी करें। इसमें वह पूछे कि क्या वे दया याचिका दायर करेंगे?

तिहाड़ जेल में बंद चारों दोषी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (Additional Sessions Judge) सतीश कुमार अरोड़ा की कोर्ट में पेश हुए हैं।

बता दें कि 13 दिसंबर को निर्भया के दोषियों के डेथ वारंट से जुड़ी याचिका पर सुनवाई बुधवार तक टाल दी थी। इसके पीछे यह तर्क दिया गया था कि एक दोषी अक्षय कुमार सिंह की पुनर्विचार याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है।

गौरतलब है कि दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में डेथ वारंट से जुड़ी याचिका निर्भया के  माता-पिता ने दायर की है। याचिका में मांग की गई है कि फांसी की सजा पाए चारों दोषियों अक्षय, विनय, पवन और मुकेश को फांसी देने के लिए डेथ वारंट जारी किया जाए।

13 दिसंबर को दिल्ली की पटियाला हाउस में हुई सुनवाई के बाद निर्भया की मां ने कहा था- ‘जब हम 7 साल से इंसाफ की लड़ाई लड़ रहे हैं तो हम एक सप्ताह और इंतजार कर सकते हैं।’

दोषियों के वकील को लगी थी फटकार

पिछले सुनवाई के दौरान दोषियों के वकील एपी सिंह को पटियाला हाउस कोर्ट ने कड़ी फटकार भी लगाई थी। दरअसल, डेथ वारंट पर सुनवाई के समय एपी सिंह के तर्कों पर कोर्ट ने कहा था- ‘सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका लंबित है। आप कोर्ट में पेश नहीं होते, इसलिए देरी हो रही है।’ साथ ही कोर्ट ने कहा था- ‘जब तक फैसला नहीं आ जाता तब तक हम सुनवाई टाल रहे हैं।’

इस सुनवाई में जब सरकारी वकील राजीव मोहन ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद फांसी की समयसीमा तय होनी चाहिए तो इस पर दोषियों के वकील ने कहा  कि हमारे पास और भी कई कानूनी विकल्प हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!