Breaking News :
>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक
ताज़ा खबरेंदेश

कश्मीर और कश्मीरियों की नब्ज टटोलने यूरोपीय संघ का 23 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पहुँचा घाटी

आकाश ज्ञान वाटिका, १७ फरवरी २०२१, बुधवार। मुख्यधारा में पूरी तरह विलीन होकर आगे बढ़ रहे कश्मीर और कश्मीरियों की नब्ज टटोलने यूरोपीय संघ का 23 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आज बुधवार को कश्मीर घाटी पहुंच गया। श्रीनगर पहुंचते ही यूरोपीय संघ के सदस्य कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच

ललित होटल पहुंचे जहां अब थोड़े ही देर में वे विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात का सिलसिला शुरू करेंगे। जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर आए संघ के सदस्य इसके बाद एसकेआइसीसी जाएंगे और डल झील की सेर भी करेंगे। संघ के सदस्य जिला विकास परिषद (डीडीसी) के प्रतिनिधियों के अलावा घाटी के मौजूदा सुरक्षा परिदृश्य पर प्रदेश प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी बैठक करेगा। कल यानी वीरवार को वह जम्मू जाएंगे और वहां भी विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से बातचीत करेंगे।

विदेशी मेहमान डल झील किनारे स्थित एक हेरीटेज होटल में जिला विकास परिषद के प्रतिनिधियों और कुछ सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से मिलेंगे, जबकि शेरे कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंंशन सेंटर में प्रदेश प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों और सिविल सोसाइटी के प्रतिनिधियों से बैठक करेंग। इसके अलावा ये लोग बड़गाम जिले के मागम स्थित डिग्री कालेज भी जाएंगे और वहां स्थानीय छात्रों के साथ सवांद करेंगे। डल झील की सैर करने के बाद वीरवार को दल जम्मू पहुंचेगा और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात करेगा।

सेना व पुलिस के अधिकारी इन्हें पाकिस्तानी साजिशों व उसकी असलियत से अवगत कराएंगे। दिल्ली लौटने से पूर्व यह प्रतिनिधिमंडल उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से भी मुलाकात करेगा। यूरोपीय संघ के दौरे का आयोजन विदेश मंत्रालय ने किया है। दौरे की तैयारियों से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि विदेश मंत्रालय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान द्वारा कश्मीर को लेकर चलाए जा रहे दुष्प्रचार की हकीकत से दुनिया को रूबरू कराना चाहता है, इसलिए यह प्रतिनिधिमंडल जम्मू कश्मीर के दौरे पर आ रहा है।

पीडीपी व नेकां को प्रतिनिधिमंडल से मिलने का कोई न्योता नहीं दिया गया है। यूरोपीय प्रतिनिधिमंडल युवा संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर जम्मू कश्मीर के मौजूदा हालात और जनभावनाओं को समझने का प्रयास करेगा। प्रशासनिक अधिकारी उन्हेंं कश्मीर में राजनीतिक प्रक्रिया और 4जी इंटरनेट सेवा बहाली के साथ विकासात्मक गतिविधियों के बारे में जानकारी देंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!