Breaking News :
>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक
ताज़ा खबरेंदेश

पुदुच्चेरी के उपराज्यपाल पद से हटाए जाने के बाद किरण बेदी ने ट्वीट कर सरकार का जताया आभार

आकाश ज्ञान वाटिका, १७ फरवरी २०२१, बुधवार। पुदुचेरी की उपराज्यपाल पद से किरण बेदी को हटा दिया गया है। पद से हटाए जाने के बाद किरण बेदी ने एक वीडियो ट्वीट करके भारत सरकार को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल के तौर पर पुदुचेरी की सेवा का मौका मिलना एक लाइफटाइम अनुभव है। उन्होंने कहा कि ‘टीम राज निवास’ ने उनके कार्यक्राल के दौरान पुदुचेरी में जनहित के कार्यों को पूरे लगन के साथ किया है।

उन्होंने कहा, ‘मैं भारत सरकार को पुदुचेरी कि उपराज्यपाल के रूप में मुझे लाइफटाइम अनुभव देने के लिए धन्यवाद देती हूं। मैं उन सभी लोगों को भी धन्यवाद देती हूं, जिन्होंने मेरे साथ मिलकर काम किया। मैं संतोष की गहरी समझ के साथ कह सकती हूं कि इस कार्यकाल के दौरान ‘टीम राज निवास’ ने पूरी लगन से बड़े जनहित के कार्य किए हैं।’

किरण बेदी ने कहा कि जो कुछ भी किया गया वह एक पवित्र कर्तव्य था, मेरी संवैधानिक और नैतिक जिम्मेदारी थी। पुदुचेरी का बहुत उज्ज्वल भविष्य है। यह अब लोगों के हाथों में है। समृद्ध पुडुचेरी के लिए शुभकामनाएं। बता दें कि एक सप्ताह पहले ही मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को अर्जी देकर उपराज्यपाल बेदी को वापस बुलाए जाने की मांग की थी।

मंगलवार को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा बेदी को उनके पद से हटाए जाने के बाद तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन को पुदुचेरी के उपराज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं, बेदी को अचानक हटाए जाने से सभी चकित हैं। यहां तक कि बेदी को भी इसका आभास नहीं था और उन्होंने आदेश जारी होने के कुछ ही घंटे पहले कोरोना टीकाकरण की समीक्षा का एक वीडियो भी जारी किया था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!