Breaking News :
>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक>>24 नवंबर से हल्द्वानी में राष्ट्रीय सरस मेला, सीडीओ ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध तैयारियों के निर्देश>>कैंचीधाम में वीकेंड पर यातायात व्यवस्था होगी चाक-चौबंद, ओवररेटिंग पर भी लगेगी रोक>>नैनीताल में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 6.97 लाख से अधिक मतदाता पंजीकृत
देश

एथेनॉल फैक्ट्री विवाद : किसानों और पुलिस की भिड़ंत में 50 से अधिक लोग घायल

हिंसा के बाद माहौल गर्म, 30 परिवारों ने छोड़ा अपना घर 

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 11 दिसम्बर 2025, हनुमानगढ़। हनुमानगढ़ जिले में निर्माणाधीन एथेनॉल फैक्टरी को लेकर तनाव गुरुवार को भी बरकरार रहा। किसानों और विपक्षी दलों ने साफ कर दिया है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं होता, आंदोलन वापस नहीं लिया जाएगा। सुबह से ही बड़ी संख्या में किसान तिब्बी के समीप गुरुद्वारे में जुटने लगे, जबकि क्षेत्र में इंटरनेट सेवाएं लगातार दूसरे दिन भी बंद रहीं। फैक्टरी के आसपास रहने वाले करीब 30 परिवार डर के कारण अपने घर खाली कर चुके हैं।

बुधवार को स्थिति तब बिगड़ गई जब सैकड़ों किसान राठीखेड़ा गांव स्थित ड्यून एथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड की साइट पर पहुंच गए। भीड़ ने फैक्टरी की दीवार तोड़ दी, कार्यालय में आग लगा दी और कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया। पुलिस द्वारा रोकने की कोशिश पर भिड़ंत शुरू हो गई। हालात काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा, जिसके बाद प्रदर्शनकारियों का गुस्सा और भड़क गया। एक पुलिस जीप सहित दर्जनभर से अधिक वाहन जला दिए गए। झड़प में 50 से अधिक लोग घायल हुए, जिनमें कई महिलाएं भी शामिल हैं।

कांग्रेस विधायक अभिमन्यु पूनिया भी घायल हुए और उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए बुधवार को स्कूल, कॉलेज और बाजार बंद रखे। हनुमानगढ़ कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने बताया कि एथेनॉल प्लांट को भूमि रूपांतरण से लेकर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड तक सभी आवश्यक मंजूरियां मिल चुकी हैं। यह परियोजना 2022 में राइजिंग राजस्थान समिट के दौरान स्वीकृत हुई थी।

उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण महापंचायत की अनुमति दी गई थी, लेकिन कुछ असामाजिक तत्व निषेधाज्ञा का उल्लंघन करते हुए निर्माण स्थल तक पहुंच गए, जिससे हिंसा भड़की। दोषियों पर कार्रवाई की जा रही है। तिब्बी और राठीखेड़ा में पुलिस, आरएसी और होमगार्ड के अतिरिक्त दल तैनात किए गए हैं। गुरुवार को बाजार खुल गए और स्थिति सामान्य दिखी, लेकिन किसान गुरुद्वारे में जुटते रहे। दोपहर में रणनीति तय करने के लिए किसानों की बैठक प्रस्तावित है।

कई घायल महिलाएं भी गुरुद्वारा सिंह सभा में रुकी रहीं। कांग्रेस, सीपीआई(एम) और हरियाणा–पंजाब के किसान संगठन आंदोलन को समर्थन दे रहे हैं। फैक्टरी हटाओ संघर्ष समिति के नेता रवजोत सिंह ने दावा किया कि झड़प में 70 से अधिक लोग घायल हुए और 100 से ज्यादा किसान रातभर गुरुद्वारे में रुके रहे। कांग्रेस नेता शबनम गोडारा ने प्रशासन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए और कहा कि किसानों ने केवल निर्माण रोकने का लिखित आश्वासन मांगा था।

किसान संगठनों का कहना है कि जब तक पर्यावरणीय मंजूरी और स्थानीय लोगों की सहमति नहीं मिलती, प्लांट को संचालित नहीं होने दिया जाएगा। दूसरी ओर ड्यून एथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड का कहना है कि अनाज आधारित यह परियोजना केंद्र सरकार के एथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल (EBP) कार्यक्रम को मजबूत करेगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!