Breaking News :
>>13 सितंबर को देहरादून में होंगी सीडीएस, एनडीए एवं एनए की परीक्षाएं>>देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन>>ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए- मुख्यमंत्री>>‘शक: ट्रस्ट नो वन’ का ट्रेलर हुआ जारी, जानिये कब और कहां देख सकेंगे वेब सीरीज>>ज्योलिकोट क्षेत्र में जल जनित रोगों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सचल चिकित्सा वाहन तैनात>>आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध और गैर-सूचीबद्ध अस्पताल में इलाज के दौरान कोई परेशानी हो तो सीएमओ से करें संपर्क>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेखक मुकेश लाल>>महिला एशिया कप 2026- बांग्लादेश को 40 रनों से हराकर फाइनल में पहुंचा भारत>>ऋषिकेश में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन गिरफ्तार>>देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा विशेष नशामुक्ति शपथ अभियान>>गड़ूल सूर्यधार में 150 बीघा अवैध भू-विन्यास पर एमडीडीए का शिकंजा, ध्वस्तीकरण की कार्रवाई>>ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल>>भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद>>पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित>>पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश>>पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम>>ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें>>मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी>>गौरव भाटिया की मानहानि याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश, 24 घंटे में विवादित पोस्ट हटाने के निर्देश
स्वास्थ

सर्दियों में मूली खाने के फायदे कई, लेकिन इन चीज़ों के साथ बिल्कुल न करें सेवन, बढ़ सकती हैं पाचन समस्यायें

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 11 दिसम्बर 2025, देहरादून। सर्दियों में मूली का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। फाइबर, विटामिन–C और कई आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण यह पाचन को दुरुस्त रखने और वजन नियंत्रित करने में मदद करती है। हालांकि, गलत खाद्य संयोजन मूली के लाभ को कम कर सकता है और पेट संबंधी समस्याएं बढ़ा सकता है। इसलिए यह जानना जरूरी है कि किन चीज़ों का सेवन मूली के साथ बिल्कुल नहीं करना चाहिए, ताकि इसका फायदा शरीर को सही तरीके से मिल सके।

कई लोग अनजाने में ऐसे कॉम्बिनेशन अपना लेते हैं, जो पोषक तत्वों के अवशोषण में बाधा डालते हैं और एसिडिटी, कब्ज व बदहजमी जैसी दिक्कतें पैदा कर सकते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार मूली की प्रकृति कुछ खाद्य पदार्थों से मेल नहीं खाती, इसलिए सावधानी जरूरी है।

1. चाय

मूली खाने के तुरंत बाद दूध वाली चाय पीना नुकसानदायक हो सकता है। मूली और चाय दोनों की प्रकृति अलग-अलग होती है। चाय में मौजूद कैफीन और एसिड मूली के साथ मिलकर पाचन को प्रभावित कर सकते हैं, जिससे गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याएं होने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए मूली खाने के बाद चाय का सेवन अवॉयड करें।

2. खीरा

अक्सर लोग सलाद में मूली और खीरा साथ लेते हैं, लेकिन यह कॉम्बिनेशन सही नहीं माना जाता। खीरे में मौजूद एस्कॉर्बेट एंजाइम मूली के विटामिन–C को टूटने में बदल देता है। यानी दोनों को साथ खाने पर शरीर को विटामिन–C का लाभ नहीं मिलता और बदहजमी की समस्या हो सकती है। खासकर वजन कम करने वाले लोग इस गलती को बार-बार दोहराते हैं।

3. संतरा

मूली और संतरा का मेल भी पाचन के लिए अच्छा नहीं है। दोनों को साथ खाने से तुरंत पेट दर्द, भारीपन और बदहजमी की शिकायत हो सकती है। लो ब्लड प्रेशर वाले लोगों के लिए भी मूली का अत्यधिक सेवन उपयुक्त नहीं माना जाता, क्योंकि यह रक्तचाप को और कम कर सकता है।

कैसे रखें सावधानी?

यदि आप इन चीज़ों का सेवन करते हैं, तो हमेशा ध्यान रखें कि मूली और इनके बीच कम से कम 2 से 3 घंटे का अंतराल जरूर हो। भोजन को उसकी प्रकृति के अनुसार लेने से पाचन तंत्र पर अनावश्यक दबाव नहीं पड़ता और शरीर को पोषक तत्वों का पूरा लाभ मिलता है।

नोट: यह लेख विभिन्न मेडिकल और शोध रिपोर्टों से प्राप्त जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

(साभार)

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!