Breaking News :
>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

निर्वाचक नामावली में अपना नाम दर्ज करायें – लोकतंत्र के सशक्त निर्माण में एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपना कर्तव्य निभायें : मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सौजन्या

  • नये मतदाता पंजीकरण हेतु फार्म-6 पर करें आवेदन।
  • त्रुटि सुधार हेतु फार्म-8 पर आवेदन करें।
  • नाम विलोपन हेतु फार्म-7 पर आवेदन करें।

आकाश ज्ञान वाटिका, २ दिसम्बर २०२०, बुधवार, देहरादून (जि.सू.का.)। मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सौजन्या ने अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस 3 दिसम्बर, 2020 के सुअवसर पर समस्त दिव्यांग जनो को शुभकामनायें दी। साथ ही उन्होंने यह अपील भी की है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 1 जनवरी 2021 की अर्हता तिथि के आधार पर विधान सभा की निर्वाचक नामावली (वोटर लिस्ट) के पुनरीक्षण हेतु 16 नवम्बर 2020 से गतिमान विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत वोटर लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराये जाने हेतु आवेदन कर लोकतंत्र के सशक्त निर्माण में एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपना कर्तव्य निभायें।

[highlight]नये मतदाता पंजीकरण हेतु फार्म-6 पर करें आवेदन।[/highlight]

मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सौजन्या ने बताया कि यदि आप 1 जनवरी 2021 को 18 वर्ष या उससे अधिक की आयु पूर्ण कर चुके है एवं अभी तक वोटर लिस्ट में आपका नाम मतदाता के रूप में दर्ज नहीं है, तो मतदाता पंजीकरण हेतु एक नवीनतम रगीन फोटो, वर्तमान निवास एवं आयु के वैद्य दस्तावेज के साथ दिनांक 15 दिसम्बर 2020 तक फार्म- 6 पर आवेदन करें।

[highlight]त्रुटि सुधार हेतु फार्म-8 पर आवेदन करें।[/highlight]

मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सौजन्या ने बताया कि वर्तमान वोटर लिस्ट में दर्ज किसी मतदाता के व्यक्तिगत विवरण में किसी प्रकार की त्रुटि अथवा गलती है तो त्रुटि सुधार हेतु तो फार्म-8 पर आवेदन करें। सामान्य निवास के पते में परिवर्तन अथवा स्थानान्तरण की दशा में नये पते के अनुसार वोटर लिस्ट में पंजीकरण हेतु हेतु फार्म-8 के (एक ही विधान सभा क्षेत्र के अन्त्तगत पते में परिवर्तन होने पर) पर एवं फार्म-6 (परिवर्तित पता/ निवास अन्य विधान सभा क्षेत्र में होने पर) पर आवेदन करें।

[highlight]नाम विलोपन हेतु फार्म-7 पर आवेदन करें।[/highlight]

मृत्यु/सामान्य निवास स्थान/पते में परिवर्तन आदि कारणों से मौजूदा नाम हटवाने हेतु फार्म 7 भरें।

[highlight]पूर्ण रूप से भरे हुए फार्म दिनांक 15 दिसम्बर 2020 तक तहसील कार्यालय में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/बूथ लेबिल अधिकारी के पास जमा किये जा सकते हैं।[/highlight]

मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सौजन्या ने बताया कि समस्त फार्म  http://www.eci.gov.in http://voterportal.eci.gov.in अथवा  http://www.ceo.uk.gov.in  से भी डाउनलोड किये जा सकते हैं। इसके साथ ही  http://www.nvsp.in अथवा  http://voterportal.eci.gov.in  पर वर्तमान वोटर लिस्ट में अपना तथा अपने परिवार के सदस्यों का नाम चैक करने के साथ-साथ उपयुक्त फार्म पर online आवेदन भी कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी टोल वोटर फ्री हैल्पलाइन नम्बर 1950 से प्राप्त की जा सकती है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!