Breaking News :
>>सहकारिता चुनाव में नया रिकॉर्ड, सभी 10 जिला सहकारी बैंकों में निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी>>घर में जमा पानी बन सकता है मलेरिया की वजह, बरसात में ऐसे करें मच्छरों की रोकथाम>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगत

कॉमेडी एक्टर भारती सिंह और उनके पति की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, ज़मानत के ख़िलाफ़ NCB गयी एनडीपीएस कोर्ट

आकाश ज्ञान वाटिका, २ दिसम्बर २०२०, बुधवार। कॉमेडी एक्टर भारती सिंह और उनके लेखक पति हर्ष लिम्बाचिया की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने ड्रग्स केस में भारती और उनके पति की ज़मानत ख़ारिज़ करने के लिए विशेष एनडीपीएस अदालत का रुख़ किया है।

भारती और उनके पति हर्ष को एनसीबी ने 21 नवम्बर को गिरफ़्तार किया था। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, छापे में उनके घर से एनसीबी ने 86.50 ग्राम गांजा बरामद किया था। दोनों को मजिस्ट्रेट कोर्ट से 15000 हज़ार रुपये के मुचलके पर ज़मानत मिल गयी थी। अब एनसीबी ने निचली अदालत द्वारा दी गयी ज़मानत को खारिज़ करने के लिए स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट का रुख़ किया है।

जांच एजेंसी पूछताछ के लिए दोनों की कस्टडी लेना चाहती है। निचली कोर्ट ने भारती और हर्ष को ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा है। एनडीपीएस कोर्ट की ओर से दोनों को मंगलवार को नोटिस भेजा गया है और इसकी सुनवाई अगले हफ़्ते हो सकती है।

भारती के घर से गांजा की जो मात्रा बरामद की गयी है, वो स्मॉल क्वांटिटी श्रेणी में आता है, जिसकी ऊपरी सीमा 1000 ग्राम है। नारकोटिक्स, ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट के अनुसार, ऐसे मामले में अधिकतम सज़ा एक साल की जेल और/या दस हज़ार रुपये ज़ुर्माना हो सकता है।

बता दें, सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स एंगल निकलने के बाद एनसीबी इसकी जांच कर रही है। कई ड्रग पैडलर्स की गिरफ़्तारी के बाद बॉलीवुड और टीवी सेलब्रिटीज़ के नाम सामने आये। सुशांत केस की मुख्यारोपी रिया चक्रवर्ती और उनके भाई की गिरफ़्तारी हो चुकी है। हालांकि, रिया को ज़मानत मिल चुकी है। वहीं, पिछले दिनों एक्टर अर्जुन रामपाल और उनकी लिव-इन पार्टनर गैबरिएला डिमिट्रियाडेस को एनसीबी ने पूछताछ के लिए बुलाया था। फ़िल्म प्रोड्यूसर फ़िरोज़ नाडियाडवाला की पत्नी को भी एनसीबी ने अरेस्ट किया था। उन्हें बाद में ज़मानत मिल गयी थी। सुशांत का मृत शरीर 14 जून को उनके बांद्रा स्थित आवास से मिला था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!