Breaking News :
>>सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने दिए कड़े निर्देश>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंदेश

उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ने सभी डिस्काम को दिए निर्देश, ‘किसानों के निजी ट्यूबवेल को इसी माह बिजली कनेक्शन उपलब्ध करायें’

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 अगस्त 2022, गुरूवार, लखनऊ ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने सभी डिस्काम को निर्देश दिया कि वे किसानों के निजी ट्यूबवेल को इसी माह बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराएं।

  • ऊर्जा मंत्री ने संभव पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की जनसुनवाई के दौरान यह निर्देश दिया। वर्चुअल माध्यम से हुई राज्यस्तरीय जनसुनवाई में मंत्री ने मौके पर ही 20 शिकायतों का समाधान किया।
  • रामपुर के उपभोक्ता नत्थू लाल ने शिकायत दर्ज की थी, कि नलकूप कनेक्शन के लिए राशि जमा करने के पश्चात भी उन्हें कनेक्शन नहीं मिला है।
  • शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मंत्री ने सभी डिस्काम के एमडी को निर्देश दिया कि किसानों को इस माह के अंत तक कनेक्शन दे दिया जाए।
  • ऊर्जा मंत्री ने बुलंदशहर के राकेश गोयल के निजी नलकूप कनेक्शन की विद्युत आपूर्ति बाधित करने और परेशान करने के मामले में पहासू उपकेंद्र के जेई इंद्रेश कुमार तथा लाइनमैन राजू को बर्खास्त करने का भी निर्देश दिया।
  • मंत्री ने मऊ के राम करण चौहान की गलत बिल की शिकायत पर मीटर रीडर अजय विश्वकर्मा को हटाने को कहा। वहीं, जौनपुर के बदलापुर तहसील के मेजर जनरल अशोक कुमार की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तत्काल खंभे लगाने तथा सही बिजली कनेक्शन देने का आदेश दिया।
  • जनसुनवाई के दौरान पावर कारपोरेशन के चेयरमैन एम देवराज, प्रबंध निदेशक पंकज कुमार भी उपस्थित थे।

उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने दायर की थी याचिका

विदित रहे कि उत्तर प्रदेश में निजी नलकूप (पीटीडब्ल्यू) का कनेक्शन लेने के लिए लाखों रुपये का भुगतान करने के बाद भी 27 हजार किसान भटक रहे हैं। विद्युत नियामक आयोग ने किसानों की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष और सभी बिजली कंपनियों के प्रबंध निदेशक से 10 दिन में जवाब-तलब किया था। इस संबंध में उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने याचिका दायर की थी।

इस मामले में आयोग ने स्टैंडर्ड आफ परफारमेंस के उल्लंघन के लिए कठोर कार्रवाई की चेतावनी भी दी थी। प्रदेश में सभी बिजली कंपनियों में 27 हजार से अधिक किसान निजी नलकूप का कनेक्शन लेने के लिए बिजली विभाग में भुगतान कर चुके हैं। इसके बाद भी उन्हें कनेक्शन नहीं दिया जा रहा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!